🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

दूसरे चरण में पांच रुपये में भोजन सभी नगरीय निकायों में भी मिलेगा

👤
PDD
👁 18552 व्यूज
📍 Bhopal
दूसरे चरण में पांच रुपये में भोजन सभी नगरीय निकायों में भी मिलेगा
20 मई 2017, पांच रुपये में भरपेट दोपहर भोजन की योजना दीनदयाल रसोई योजना पहले चरण में मध्य प्रदेश के सभी 51 जिला मुख्यालयों के नगरीय क्षेत्र में प्रारंभ होने के बाद अब दूसरे चरण में सभी अन्य शेष 335 नगरीय निकायों में भी इस योजना को प्रारंभ किया जायेगा। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिये हैं।



जारी आदेश में स्वीकृत योजना में कहा गया है कि ये रसोई केंद्र प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे तथा एक ही समय का भोजन पांच रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से उपलब्ध करायेंगे। भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था का दायित्व होगा कि कोई भी व्यक्ति जो केन्द्र पर नियत समय-सीमा में भोजन के लिये आ रहा है तो वह बिना भोजन के वापस नहीं जायेगा।



राशन की दुकानों से मिलेगा खाद्यान्न :

आदेश में स्वीकृत योजना के तहत दीनदयाल रसोई केन्द्रों को चलाने वाली संस्था को राशन की दुकानों से 1 रुपये प्रति किलो गेंहू एवं चावल खाद्य विभाग के माध्यम से उपलब्ध होगा। यदि भोजन उपलब्ध कराने हेतु लगने वाली लागत एवं वास्तविक मूल्य में अगर कोई अंतर आ रहा है तो संस्था/व्यक्ति इस हेतु दान प्राप्त कर सकेगा।



भोजन का मैन्यु :

इन रसोई केंद्रों में भोजन का मैन्यु यानी आईटम जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति द्वारा तय किया जायेगा। जिले के कलेक्टर इस समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि जहां औद्योगिक केंद्र विकास निगम हैं, के प्रबंध संचालक, जिला खाद्य अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, अध्यक्ष अनाज व्यापारी संघ एवं अध्यक्ष सब्जी मंडी एसोसिायेशन सदस्य होंगे तथा जिला मुख्यालय के नगरीय निकाय आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :