🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ऊषा ने भारत की अब तक की पहली ऐडवांस्ड स्ट्रेट स्टिच सिलाई मशीन लॉन्च की

👤
PDD
👁 25557 व्यूज
📍 Bhopal
ऊषा ने भारत की अब तक की पहली ऐडवांस्ड स्ट्रेट स्टिच सिलाई मशीन लॉन्च की
भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल और नंबर वन सिलाई मशीन कंपनी ऊषा इंटरनेशनल, ने सिलाई मशीन की श्रेणी में अपने नये आविष्कार- ऊषा नोवा और ऊषा नोवा प्रो का अनावरण किया है। इस रेंज में स्ट्रेट स्टिच सिलाई करने वाली मशीन की कार्यक्षमता के साथ ऑटोमैटिक मशीन की सुविधा का संयोजन किया गया है।



इस नई रेंज को बेहतर दिखावट के लिये इन-बिल्ट एलईडी लाइट, थ्रेड कटर और आसान रिवर्स स्टिचिंग के लिये वन टच रिवर्स स्टिच बटन जैसे फीचर्स के साथ कस्टमाइज किया गया है। अन्य फीचर्स में विभिन्न प्रकार के कपड़ों पर सही रूप से चलाने के लिये एडवांस प्रेसर एडजस्टर, भारी कपड़े जैसे डेनिम पर काम करने के लिये एक्स्ट्रा प्रेसर फुट लिफ्ट और महज एक बटन छूने से सिलाई से कढ़ाई की तरफ शिफ्ट करने के लिये फीड ड्रॉप नॉब शामिल हैं।



ऊषा नोवा रेंज के लॉन्च पर, सुश्री जयति सिंह, वीपी मार्केटिंग-कुकिंग अप्लांयसेस एंड स्यूईंग मशीन्स, ऊषा इंटरनेशनल ने कहा, "हमें अपनी ऊषा नोवा की नई रेंज लाकर बहुत खुशी महसूस हो रही है, जिसे ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिये तैयार किया गया है। नोवा रेंज को मुख्य रूप से उन ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया, जो अपनी स्ट्रेट स्टिच सिलाई मशीनों से बुनियादी रफू व सिलाई से कहीं अधिक काम लेते हैं। भारत में सिलाई मशीन के बाजार को विस्तार देने के लिये इस श्रेणी में हम और अधिक नवाचारों को लाना जारी रखेंगे।"



ऊषा नोवा रेंज तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है- ऊषा नोवा हैंड ऑपरेटेड, फुट ऑपरेटेड, इन-बिल्ट मोटर के साथ ऊषा नोवा प्रो। इस मशीन में स्मार्ट रंगों के विकल्प के साथ एलुमिनियम डाई-कास्ट बॉडी है और इसे इधर-उधर ले जाने के लिए कैरी हैंडल भी है।



सिलाई मशीन की श्रेणी में ऊषा अग्रणी है और पहले भी कई आविष्कारी उत्पाद लॉन्च कर चुकी है। इसके अंतर्गत रोबोटिक एम्ब्रॉयडरी आर्म के साथ, ऊषा जेनोम मेमोरी क्राफ्ट 450ई, ऊषा जेनोम मेमोरी क्राफ्ट 15000, पहली वाई-फाई इनेबल्ड मशीन और ऊषा जेनोम-माय फैब बार्बी, भारत की पहली अपनी तरह की बच्चों की सिलाई मशीन है। साथ ही ग्राहकों को जोड़ने के लिये ऊषा द्वारा ऊषा एचएबी में थिमैटिक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाता है। ऊषा एचएबी मुंबई और कोच्चि में अपनी तरह का पहला प्रायोगिक सिलाई स्टोर है।



ऊषा नोवा रेंज की कीमत 6500 रुपये से ऊपर है और यह पूरे भारतभर में उपलब्ध है। साथ ही कंपनी ने सभी ऊषा ब्रांड स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स पर प्रोडक्ट का डेमो उपलब्ध कराया है।



Tags :