🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पोकेमॉन गो खेलते हुए गलत घर में घुसा युवक, हुई हत्या!

👤
Admin
👁 18410 व्यूज
📍 1
पोकेमॉन गो खेलते हुए गलत घर में घुसा युवक, हुई हत्या!
दुनियाभर में चर्चित हो रहे गेम 'पोकेमॉन गो' की वजह से एक युवक को जान से हाथ धोना पड़ा है। वो युवक वर्चुअल टार्गेट पकड़ने के चक्कर में गलत घर में घुस रहा था और घर के मालिक ने उसे चोर समझ कर गोली मार दी।

ग्वाटेमाला में 18 साल का जेर्सन लोपेज अपने कजिन डेनियल के साथ यह गेम खेल रहा था। तभी दोनों पर अचानक से हमला किया गया, जिसके बाद जेसर्न की मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो वह वर्चुअल ऐनिमल पकड़ने के चक्कर में एक घर में घुस रहा था, तभी उसपर गोली से अटैक किया गया।जेर्सन की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि डेनियल बुरी तरह जख्मी है। मरने वाले जेर्सन की मां ने कहा कि मैंने अपने बेटे को घर पर ही छोड़ था, पता नहीं चला वो कब घर से निकल गया। घटनास्थल से गोलियों के 20 खोके बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के समय दोनों लड़के पोकेमॉन गो गेम के वर्चुअल ऐनिमल को पकड़ रहे थे।इसके साथ ही ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़के पर हमला उसी के किसी दुश्मन ने किया होगा। पुलिस को शक है कि किसी ने उसके मोबाइल के जरिए उसे ट्रैक किया होगा और गोली मार दी होगी। पुलिस का कहना है कि वह घटनास्थल से एक ऐग्रीकल्चरल वैन पर सवार होकर फरार हुए व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Tags :