🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान राइट्स के राजस्व में 18 प्रतिशत की वृद्धि

👤
DD
👁 19926 व्यूज
📍 New Delhi
वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान राइट्स के राजस्व में 18 प्रतिशत की वृद्धि
29 मई 2017, रेल मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, राइट्स लिमिटेड ने 2015-16 की तुलना में वित्‍त वर्ष 2016-17 के दौरान अपने कुल राजस्‍व में 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। यह पहली बार है कि इसने 1500 करोड़ रूपये के आंकड़े को पार किया है। अपने निदेशक मंडल को प्रस्‍तुत किए गए अनंतिम परिणाम के अनुसार, घरेलू और विदेशी कंपनियों से गंभीर प्रतिस्पर्धा के बावजूद राइट्स ने 1508 करोड़ रूपये का टर्नओवर हासिल किया।



वर्ष के दौरान कंपनी ने बांग्‍लादेश रेलवे को 120 कोचों की आपूर्ति की। इसके अलावा कंपनी ने श्रीलंका रेलवे के साथ भारतीय रेल द्वारा निर्मित इंजन (डीएलडब्‍ल्‍यू, वाराणसी) और डीएमयू ट्रेन सेट (आईसीएफ, चेन्‍नई) की आपूर्ति के लिए दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं, जिसे आने वाले वर्षों के दौरान श्रीलंका की रेलवे को निर्यात किया जाएगा।



भारत में राइट्स रेलवे परिवहन की कई बड़ी योजनाओं में शामिल हैं, जिनमें माल ढुलाई कॉरीडोर, मैट्रो, तेज गति वाले रेल अध्‍ययन, लॉजिस्‍टिक पार्क, रेलवे का बुनियादी ढांचा और हरित ऊर्जा आदि शामिल हैं। कंपनी को उम्‍मीद है कि आने वाले वर्षों में रेलवे तथा अन्‍य बुनियादी सुविधाओं वाले क्षेत्रों में निवेश के साथ अन्‍य ढांचागत क्षेत्रों में तेज गति से विकास होगा। भारत में राइट्स दो प्रमुख परियोजनाओं पर काम कर रही है।



Tags :