🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

याहू को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है वेरिजॉन: सूत्र

👤
Admin
👁 19143 व्यूज
📍 1
याहू को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है वेरिजॉन: सूत्र
दुनिया की नामी सर्च इंजन कम्पनियों में से एक याहू कम्पनी बिकने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वेरिजॉन कम्यूनिकेशन 33,500 करोड़ रुपए में याहू के कोर बिजनस को खरीद सकती है।

याहू के प्रवक्ता ने बताया कि यह डील फाइनल होने से पहले अनुबंध पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है, जबकि वेरिजॉन के सूत्रों ने बताया कि याहू का कोर इंटरनेट बिजनस खरीदने के लिए वेरिजॉन कम्यूनिकेशन 33,500 करोड़ रुपए देने की तैयारी में है। हालांकि इस डील में याहू के पेटेंट शामिल नहीं है। इस डील में सिर्फ रियल एस्टेट एसेट्स को शामिल किया गया है।

इस बिक्री के बाद याहू का एक ऑपरेटिंग कंपनी के तौर पर सफर भी खत्‍म हो जाएगा। इसके बाद याहू केवल याहू जापान में 35.5 फीसदी के साथ ही साथ चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग कंपनी में 15 फीसदी हिस्‍सेदारी की मालिक रह जाएगी। सूत्रों के मुताबिक याहू का मानना है कि खरीदार के तौर पर वेरीजॉन उसे ज्‍यादा वैल्‍यू प्रदान कर सकता है, लेकिन दोनों कंपनियों के बीच बातचीत अभी भी जारी है और अभी तक किसी भी समझौते पर हस्‍ताक्षर नहीं किए गए हैं। याहू के बिजनस को खरीदने वालों में वेरीजॉन की प्रतिस्‍पर्धी एटीऐंडटी, वॉरेन बफेट और क्विकेन लोन फाउंडर डैन गिलबर्ट के नेतृत्‍व वाला कंसोर्टियम, प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी कैपिटल एलपी और वेक्‍टर कैपिटल और साइकामोर पार्टनर्स का कंसोर्टियम शामिल हैं। गूगल, फेसबुक इंक, ऐमजॉन और अन्‍य नई कंपनियों से याहू को कड़ी टक्‍कर मिल रही है और याहू इस प्रतिस्‍पर्धा में काफी पिछड़ गया है।

Tags :