🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

आइटम नंबर में दिखेगा, कैटरीना के मांथे पर सिंदूर और सिद्धार्थ का बिंदास अंदाज

👤
Admin
👁 18601 व्यूज
📍 1
आइटम नंबर में दिखेगा, कैटरीना के मांथे पर सिंदूर और सिद्धार्थ का बिंदास अंदाज


फेसबुक पर कैटरीना कैफ ने कुछ तस्वीरें साझा की. फेसबुक पर ये तस्वीरें धमाल मचा रही है. इन तस्वीरों के माध्यम से उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म बार- बार देखो का प्रमोशन शुरू कर दिया है. फिल्म सितंबर में रिलीज होगी लेकिन इसकी चर्चा अभी से शुरू हो गयी है. इस फिल्म में एक आइटम नंबर काला चश्मा फिल्माया गया है.

इस गाने में कैटरीना का एक अलग अंदाज देने को मिलेगा. एक तो कैटरीना इस तस्वीर में सिंदूर लगाये हुए नजर आ रही है ऊपर से काले चश्मे ने इस पूरे गाने को लेकर एक सस्पेंश खड़ा कर दिया है. कैटरीना के दिवाने इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस गाने में कैटरीना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होंगे. यह गाना फिल्म के ट्रेलर से पहले आयेगा. सूत्रों की मानें तो यह एक रोमांटिक फिल्म. यह कहानी एक ऐसे आदमी के ईर्द गिर्द घुमती है जो भविष्य देख सकता है.

माना जा रहा है कि यह फिल्म कैटरीना के लिए बेहद अहम है. इससे पहले उनकी फिल्म फितूर बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी. ऐसे में कैटरीना एक हिट के इंतजार में है. इस फिल्म में सिद्धार्थ और कैटरीना की जोड़ी कमाल की लग रही है. दोनों ने इसके लिए खूब मेहनत की है. सिद्धार्थ और कैटरीना पड़ोसी भी है और कैटरीना के बर्थडे में भी उन्हें देखा गया था.

Tags :