🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ मौसम ● BREAKING

दक्षिण पश्चिम मानसून वर्षा 2017 के लिए लंबी अवधि का मौसम अनुमान

👤
DD
👁 23493 व्यूज
📍 New Delhi
दक्षिण पश्चिम मानसून वर्षा 2017 के लिए लंबी अवधि का मौसम अनुमान
6 जून 2017, मानसून मौसम वर्षा के लंबी अवधि औसत के 98% रहने का अनुमान, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज नई दिल्ली मे दक्षिण पश्चिमी मानसून के दूसरे चरण का पूर्वानुमान जारी किया । आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि कुल मिलाकर, पूरे देश मे दक्षिण पश्चिमी मानसून लंबी अवधि औसत (एलपीए अर्थात 50 वर्षो का औसत ) का 98% रह सकता है जिसमें 4% की कमी ?बढोतरी हो सकती है ।



प्रमुख विशेषताएं



दक्षिण पश्चिमी मानसून मौसम 2017 (जून से सितंबर) के कुल मिलाकर सामान्य (लंबी अवधि औसत) के 96% से 104% रहने की उम्मीद है। मात्रा के लिहाज से, मानसून की वर्षा के एलपीए का लगभग 98% रहने की उम्मीद है जिसमें 4% की कमी ?बढोतरी हो सकती है ।

क्षेत्र के हिसाब से, मौसमी वर्षा के उत्तर- पश्चिमी भारत में 96%, मध्य भारत मे 100%, दक्षिण पठारी क्षेत्र मे 99% एवं पूर्वोत्तर भारत में 96% रहने की उम्मीद है।



आईएमडी ने 18 अप्रैल को देश भर के लिए संचालनगत दक्षिण पश्चिमी मानसून मौसम (जून से सितंबर) की वर्षा के लिए प्रथम चरण दीर्घ अवधि पूर्वानुमान जारी किया था।





Tags :