🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक उखाडऩे के बाद रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा

👤
DD
👁 18559 व्यूज
📍 Bhopal
किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक उखाडऩे के बाद रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा
7 जून 2017, मंदसौर में किसानों द्वारा हिंसक आंदोलन किए जाने के चलते रतलाम के निकट रेलवे ट्रैक को उखाड़े जाने की घटना के बाद रेलवे ने स्टेशन से लेकर आस-पास ट्रैकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। बुधवार से जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने भोपाल व हबीबगंज स्टेशन पर निगरानी व्यवस्था चौकस कर दी है।



किसानों ने मालवा एक्सप्रेस को रोका

बुधवार को इंदौर से जम्मू जा रही 12919 मालवा एक्सप्रेस को आंदोलित किसानों ने देवास में रोक लिया । इसके कारण यह ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से रवाना हुई । सूत्रों की मानें तो देवास के पास किसान रेलवे ट्रैक पर आए गए थे। इसके चलते ट्रेन को रोक दिया गया था। जिसके बाद आरपीएफ व जीआरएफ ने किसानों को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया।



आज स्थिति बिगडऩे पर हो सकती है ट्रेनें निरस्त

गुरूवार को किसानों का आंदोलन उग्र रहा तो भोपाल रेल मंडल से रतलाम जाने वाली हबीबगंज दाहोत सहित कुछ अन्य ट्रेनें निरस्त हो सकती है। रतलाम के पास किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक को उखडऩे की घटना के बाद इस मामले पर रेलवे की ओर से गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
Tags :