🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ईपीएफ कार्ड धारकों के इलाज हेतु सुपर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट अस्पताल अनुबंधित

👤
PDD
👁 18568 व्यूज
📍 Bhopal
ईपीएफ कार्ड धारकों के इलाज हेतु सुपर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट अस्पताल अनुबंधित
8 जून 2017, कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मप्र के ईपीएफ कार्ड धारकों को नि:शुल्क सुपर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट हेतु निजी

27 निजी अस्पतालों से अनुबंध किया है। इन निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु 30 अप्रैल 2019 तक सुविधायें मिलेंगी।



इस संबंध में राज्य के श्रम विभाग के अंतर्गत कार्यरत वरिष्ठ राज्य चिकित्सा आयुक्त कार्यालय ने संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें को सूचना प्रेषित कर दी है। जबलपुर जिले में जबलपुर हास्पिटल, मेट्रो हास्पिटल, सिटी हास्पिटल, अनंत इन्स्टीट्यूट आफ मेडिकल साईसेंस तथा बाम्बे हास्पिटल को कार्डियोलाजी एण्ड सीटीवीएस, न्यूरोलाजी एण्ड न्यूरो सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलाजी एण्ड नेफ्रोलाजी, गेस्ट्रोनट्रोलाजी एण्ड जीआई सर्जरी, रिकन्स्ट्रक्शन सर्जरी, ईकोकार्डियोलाजी, सीटी स्केन, स्पेशलाईज्ड बायोकेमिकल, आईएमएमयू व इन्वेस्ट, बर्न एण्ड प्लास्टिक सर्जरी, एमआरआई, बोन स्केन आदि हेतु अनुबंधित किया गया है।



इसी प्रकार, भोपाल जिले में पीपुल्स हास्पिटल, चिराऊ मेडिकल कालेज, एलएन मेडिकल सेंटर, नवोदय कैंसर हास्पिटल, नर्मदा ट्रामा सेंटर तथा नोबल हास्पिटल को अनुबंधित किया गया है जबकि इंदौर जिले में गेटर कैलाश हास्पिटल, अरिहंत हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, सेम्स हास्पिटल, शेलबाय हास्पिटल, अपोलो राजश्री हास्पिटल, सिटी नर्सिंग होम प्रा. लि. एवं बरोड हास्पिटल को अनुबंधित किया गया है। ग्वालियर जिले में नवजीवन हास्पिटल, वीनस स्पाईरल सीटी एण्ड एमआरआई सेंटर, कैंसर हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, सहारा हास्पिटल तथा शीतला सहाय इन्स्टीट्यूट आफ मेडिक्ल साईंस को एवं उज्जैन जिले में सीआर गार्डी हास्पिटल और देशमुख हास्पिटल को तथा देवास जिले में देवास हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर एवं अमलतास इन्स्टीट्यूट आफ मेडिकल साईंस को अनुबंधित किया गया है।



विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल प्रदेश में ग्वालियर, उज्जैन, देवास, नागदा, इंदौर एवं भोपाल में हैं जहां सेरिफर किये जाने पर ईपीएफ कार्ड धारकों को इन 27 अनुबंधित निजी अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट नि:शुल्क मिलेगा। इन निजी अस्पतालों में चिकित्सा का खर्चा सरकार उठायेगी।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :