🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीएम हेल्पलाईन : शिकायत का निराकरण नहीं किया तो होगी सीआर खराब

👤
DD
👁 18332 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम हेल्पलाईन : शिकायत का निराकरण नहीं किया तो होगी सीआर खराब
10 जून 2017, सीएम हेल्पलाईन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि जो अधिकारी उनसे संबंधित शिकायत का निराकरण नहीं करेंगे उनकी सीआर में प्रतिकूल टिप्पणी लिखी जायेगी।



राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले आईएएस जिला कलेक्टरों एवं आईएएस जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के लिये अनिवार्य किया था कि वे अपनी सीआर में ग्रामोदय अभियान की प्रगति स्पष्ट रुप से दर्ज करायें। अब सरकार ने सीएम हेल्पलाईन के संबंध में ऐसा ही एक और निर्णय लिया है।



सभी विभागों, संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों एवं जिपं के सीईओ को परिपत्र भेजकर कहा गया है कि सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समय-सीमा पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा समीक्षा की जाती है। सीएम हेल्पलाईन के परिचालन में यह पाया गया है कि कुछ अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के अनुरुप समय-सीमा में शिकायतों पर कोई कार्यवाही किये बिना ही शिकायतें अगले लेवल पर प्रेषित कर देते हैं। इससे सीएम हेल्पलाईन का परिचालन एवं प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। ऐसे अधिकारियों जिनके द्वारा शिकायतों का बिना निराकरण किये ही उसे अगले लेवल पर प्रेषित कर दिया जाता है और इससे मामलों की संख्या एवं प्रतिशत अधिक हो गया है एवं संतुष्टिप्रद निराकरण औसत से कम है एन अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली में सीएम हेल्पलाईन में जिम्मेदारी से काम नहीं करने की टीप अंकित करने की कार्यवाही की जाये।





- डॉ नवीन जोशी

Tags :