🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

RIO OLYMPICS: रूसी एथलीटों पर बैन बरकरार, रियो से बाहर होने का खतरा बढ़ा

👤
Admin
👁 17986 व्यूज
📍 1
RIO OLYMPICS: रूसी एथलीटों पर बैन बरकरार, रियो से बाहर होने का खतरा बढ़ा
रियो ओलंपिक खेलों में रूस के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) रूस को रियो ओलंपिक खेलने से बैन कर सकता है। खेलों की सबसे ऊंची मध्यस्थता कोर्ट ने रूस की उसके एथलीटों पर रियो ओलंपिक में भाग लेने से लगे बैन के खिलाफ अपील गुरुवार को खारिज कर दी जिससे रूस के 5 अगस्त से शुरू होने वाले रियो ओलंपिक से ही बाहर होने का खतरा और बढ़ गया है।

इंटरनेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) ने रूसी एथलीटों को प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल और सरकार प्रायोजित डोपिंग की रिपोर्ट्स के बाद ओलंपिक एथलेटिक्स मुकाबलों में हिस्सा लेने से बैन कर दिया था जिसके बाद रूसी ओलंपिक समिति और रूसी एथलेटिक्स फेडरेशन ने इस बैन के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की थी लेकिन उसकी यह अपील खारिज हो गई।

खेल पंचाट के इस फैसले के बाद इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि आईओसी रूस को न केवल एथलेटिक्स में बल्कि ओलंपिक के अन्य खेलों में भी भाग लेने से बैन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो खेलों की इस महाशक्ति देश के लिए बेहद शर्मनाक बात होगी और ओलंपिक आंदोलन में भी एक गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। साल 1980 में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया था जबकि सोवियत संघ ने 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक का बहिष्कार किया था।

Tags :