🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सरकार ने विशेष जोर देते हुए कहा, जीएसटी को 1 जुलाई, 2017 से ही लागू किया जाएगा

👤
PDD
👁 20050 व्यूज
📍 Bhopal
सरकार ने विशेष जोर देते हुए कहा, जीएसटी को 1 जुलाई, 2017 से ही लागू किया जाएगा
अंतिम कारोबारी तक पहुंचने के लिए सीबीईसी ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर अपने संपर्क कार्यक्रम का दायरा बढ़ा दिया है

भारत सरकार ने विशेष जोर देते हुए कहा है कि वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 1 जुलाई, 2017 से ही लागू करने की तैयारी की जा रही है। केन्‍द्रीय उत्‍पाद एवं सीमा शुल्‍क बोर्ड (सीबीईसी) ने राज्‍य सरकारों के साथ मिलकर जीएसटी से जुड़े अपने संपर्क कार्यक्रम का दायरा बढ़ा दिया है, ताकि अंतिम कारोबारी तक पहुंच सुनिश्‍चित की जा सके। जीएसटी की संरचनाओं को जल्‍द ही अधिसूचित किया जाएगा। जीएसटीएन को अपनाने वाली सहायक व्‍यवस्‍था अर्थात विंडो को फिर से खोल दिया गया है, ताकि शेष बचे करदाताओं की सहायता की जा सके। इस ऐतिहासिक कर सुधार को 1 जुलाई, 2017 से सुगमतापूर्वक अमल में लाने की तैयारी पूरे जोर-शोर से की जा रही है।



Tags :