🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राष्ट्रपतीय निर्वाचन की अधिसूचना जारी

👤
PDD
👁 22489 व्यूज
📍 Bhopal
राष्ट्रपतीय निर्वाचन की अधिसूचना जारी
14 जून 2017, भारत के पन्द्रहवें राष्ट्रपति के निर्वाचन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नामांकन-पत्र 28 जून तक प्राप्त किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून को और नामांकन पत्रों की वापसी की आखिरी तिथि 1 जुलाई नियत की गई है।



आवश्यक हुआ तो मतदान 17 जुलाई को होगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्‍ट्रपति निर्वाचन के लिए मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह और वैकल्पिक रूप से अपर सचिव प्रेमनारायण विश्वकर्मा को सहायक रि‍टर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त किया गया है।



मतदान की स्थिति में विधान सभा भवन स्थित समिति कक्ष क्र-2, एम-2 (ग्राउण्‍ड फ्लोर) में मध्यप्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्‍यों द्वारा मतदान किया जायेगा। मतों की गणना संसद भवन, नई दिल्ली में रिटर्निंग ऑफिसर के पर्यवेक्षण में की जायेगी।









Tags :