🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

समलैंगिक महिला सर्बिया की नई प्रधानमंत्री ?

👤
DD
👁 19480 व्यूज
📍 New Delhi
समलैंगिक महिला सर्बिया की नई प्रधानमंत्री ?
सर्बिया के राष्ट्रपति ने एक समलैंगिक महिला को देश की नई प्रधानमंत्री नामित किया है.

रूढ़िवादी देश माने जाने वाले सर्बिया में इसे बड़ा क़दम माना जा रहा है.

नए राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर वूचिच ने एना ब्रनबिच को अपनी प्रधानमंत्री चुना है.

संसद से उनके अनुमोदन औपचारिकता ही है क्योंकि सत्ताधारी पार्टी और उसके समर्थक दलों के पास भारी बहुमत है.



अब से कुछ साल पहले सर्बिया में किसी समलैंगिक का इस पद पर आना सोच से भी बाहर की बात थी.



लेकिन यूरोपीय संघ में सदस्यता की उम्मीद लगा रहा सर्बिया इसे सहिष्णुता के सबूत के तौर पर भी पेश कर सकता है.



हालांकि एना ब्रनाबिच को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं.

सत्ताधारी गठबंधन में एक छोटी पार्टी यूनीफ़ाइड सर्बिया के नेता ड्रागान मारकोविच का कहना है कि वो ब्रनाबिच को अपनी प्रधानमंत्री नहीं मानते हैं.



ब्रनाविच के अलावा आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री लियो वराडकर और लक्ज़मबर्ग के प्रधानमंत्री ज़ेवियर बेटेल भी समलैंगिक हैं.







Source: bbc.com
Tags :