🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधायिका एवं कार्यपालिका परस्पर पूरक : अवधेश प्रताप सिंह

👤
PDD
👁 19130 व्यूज
📍 Bhopal
विधायिका एवं कार्यपालिका परस्पर पूरक : अवधेश प्रताप सिंह
प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया विधान सभा का भ्रमण



19 जून 2017, भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 के प्रशिक्षु अधिका‍रियों ने विधान सभा भवन का अवलोकन किया एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट की।



प्रशिक्षु अधिकारियों को विधान सभा की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए प्रमुख सचिव द्वारा बताया गया कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विधायिका एवं कार्य पालिका की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दोनों ही संस्थाओं का मूल उद्देश्य जनकल्याण है। जहां विधायिका के माध्यम से शासन को विधिक व्यवस्थायें एवं बजट आदि उपलब्ध कराया जाता है वहीं कार्य पालिका का दायित्व है कि इनका उपयोग सही ढंग से जनता के कल्याण में हो, इसी को सुनिश्चित करने के लिए जनता के प्रतिनिधि विधान सभा की बैठकों में प्रश्न, ध्यानाकर्षण तथा अन्य प्रक्रिया के माध्यम से सदन में चर्चा करते हैं, जन समस्याओं को उठाते हैं और शासन की कार्य प्रणाली का विश्लेषण करते हैं। इस तरह जनकल्याण के लिये दोनों संस्थायें परस्पर पूरक हैं। इस अवसर पर विधान सभा के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
Tags :