🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
🗺️ खेल ● BREAKING

भारत के नीरज कुमार ने जेवलिन थ्रो में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

👤
Admin
👁 18965 व्यूज
📍 1
भारत के नीरज कुमार ने जेवलिन थ्रो में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करना या वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना भारतीय खेल प्रेमियों और एथलीटों के लिए हमेशा से एक सपना ही रहा है. 18 साल के युवा भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने इस सपने को सच कर दिखाया है. अपने बेहतरीन खेल से नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाया. PM मोदी ने ट्विट कर नीरज को बधाई दी.हरियाणा में पानीपत के रहने वाले नीरज ने अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवनिन थ्रो (भाला फेंक) वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. नीरज ने पोलैंड के बेडगोज में हुए मुकाबले में 86.48 मीटर तक भाला फेंका. इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड लात्विया के जिगिमुंड्स सीर्यमस के नाम था. जिन्होंने 84.69 मीटर भाला फेंका था. नीरज रियो ओलंपिक क्वालिफाई के दौरान फेल हो गए थे. अगर नीरज रियो में 86.48 मीटर तक भाला फेंक देते तो वो निश्चित ही गोल्ड मेडल जीत सकते थे.वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियन में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज पहले एथलीट हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय एथलीट इस कारनामे को नहीं कर सका है. पहले अटेम्पट में नीरज ने 79.66 मीटर थ्रो किया था. इसके अलावा आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान नीरज ने पहले 79.66 मीटर का थ्रो किया था. इसके उन्होंने 84.69 मीटर भाला फेंक कर वो कारनामा कर दिखाया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के जोहन रहे जिन्होंने 80.59 का थ्रो किया. इसके अलावा जर्मनी के जर्मनी के एंडरसन पीटर्स ने 79.65 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
Tags :