🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रेरा भी आया सूचना के अधिकार कानून के दायरे में

👤
PDD
👁 18574 व्यूज
📍 Bhopal
रेरा भी आया सूचना के अधिकार कानून के दायरे में
26 जून 2017, प्रदेश में बिल्डरों, प्रमोटर्स एवं रियल स्टेट्स एजेण्टों की निर्माण योजनाओं का पंजीयन करने वाली शासकीय संस्था एमपी रियल एस्टेट रेगुलेशन अथारिटी यानी रेरा भी अब सूचना के अधिकार कानून के दायरे में आ गई है।



गत 1 मई से यह अथारिटी अपने पूर्ण आकार में आ गई है तथा इसने काम करना शुरु कर दिया है। इसमें विभिन्न आवासीय योजनाओं में फ्लेट या भूखण्ड समय पर न पाने वालों ने भारी संख्या में शिकायत करना प्रारंभ कर दिया है तथा अथारिटी इनकी एक न्यायालय की भांति सुनवाई कर रहा है। इसमें अब सूचना का अधिकार कानून भी लागू कर दिया गया है।



रेरा द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि मप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण के कार्यालय से संबंधित सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण हेतु रेरा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को लोक सूचना अधिकारी तथा रेरा के सचिव को अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया जाता है।





- डॉ नवीन जोशी

Tags :