🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान और रणवीर सिंह

👤
Admin
👁 18124 व्यूज
📍 1
पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान और रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और वरुण धवन की जोड़ी बनने के बाद अब शाहरुख और रणवीर सिंह की जोड़ी भी बनने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आदित्य चोपड़ा के ये दोनों फेवरेट एक्टर्स उनकी अगली प्रोडक्शन वेंचर में नजर आएंगे.'रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स से की थी और हाल ही में उन्होंने आदित्य के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग पूरी की है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को शिमित अमीन डायरेक्ट करेंगे.

साल की शुरुआत में जब रणवीर से इस फिल्म के बारे में पूछा गया था तब रणवीर ने इसपर कुछ कमेंट नहीं किया था. हालांकि बाद में रणवीर ने कहा कि अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है कि मैं किस प्रोजेक्ट पर काम करूंगा. अभी के लिए मैं बस इतना जानता हूं कि मैं 'बेफिक्रे' में काम कर रहा हूं.

रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' भी साइन की है. इसमें रणवीर के साथ हमें दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. शाहरुख के पास भी फिल्मों की लंबी लाइन है, वह इम्तियाज अली और आनंद एल राय की फिल्म में नजर आएंगे.

Tags :