🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मंत्रियों एवं विधायकों को इलाज हेतु देना होगा मोबाईल एवं आधार नम्बर

👤
PDD
👁 18197 व्यूज
📍 Bhopal
मंत्रियों एवं विधायकों को इलाज हेतु देना होगा मोबाईल एवं आधार नम्बर
3 जुलाई 2017। अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज हेतु जाने वाले रोगियों से उनकी पर्ची बनाते वक्त उनका मोबाईल नम्बर एवं आधार नम्बर लिया जायेगा। आयुष विभाग के आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, यूनानी एवं प्राकृतिक चिकित्सा औषधालयों में इसकी श्ुरुआत हो गई है। मप्र विधानसभा भवन में स्थित सरकारी आयुर्वेदिक एवं हौमयोपैथी डिस्पेंसरी में भी आयुष विभाग का फरमान पहुंच गया है तथा अब स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मंत्रिपरिषद सदस्यों, विधायकों सहित अन्य हरेक व्यक्ति को उपचार हेतु डाक्टर को अपना मोबाईल एवं आधार नम्बर देना होगा।



यह सारी कवायद भारत सरकार के निर्देश पर हो रही है। केंद्र ने आगामी 1 जुलाई से अपनी विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के लिये आधार नम्बर जरुरी कर दिया है। इसी तारतम्य में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी आने वाले मरीजों के लिये मोबाईल नम्बर सहित आधार नम्बर देना जरुरी किया जा रहा है। पहले चरण में आयुष विभाग के अस्पतालों एवं डिसपेंसरियों में इसकी शुरुआत कर दी गई है।



इसके लिये आयुष विभाग ने एक प्रोफार्मा अपने आयुष डाक्टरों को भेजा है जिसमें आने वाले मरीजों के मोबाईल नम्बर एवं आधार नम्बर के उल्लेख का भी कालम बना हुआ है। अब आयुष डाक्टर अपने रजिस्टर में भी मरीज के नाम के साथ उसका मोबाईल नम्बर एवं आधार नम्बर ले रहे हैं।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :