🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के लिये 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

👤
DD
👁 18251 व्यूज
📍 Bhopal
सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के लिये 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
4 जुलाई 2017, सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के लिये रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन एक जुलाई से शुरू हो गया है। आवेदन 30 सितम्बर तक आमंत्रित किये जाएँगे।



मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेण्डरी 12वीं की परीक्षा वर्ष 2017 में उत्तीर्ण टॉप-20 परसेंटाइल अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी नवीन छात्रवृत्ति के लिये नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही भर सकेंगे। छात्रवृत्ति योजना में मध्यप्रदेश के 4299 छात्रों को चयनित किया जायेगा। छात्राओं के लिये 50 प्रतिशत और छात्रों के लिये 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति तय की गयी है। विज्ञान संकाय में 2150, वाणिज्य संकाय में 1433 और कला संकाय में 716 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी। छात्रवृत्ति का 15 प्रतिशत अनुसूचित-जाति, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित-जनजाति, 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और 3 प्रतिशत नि:शक्त विद्यार्थियों के लिये होगा।



छात्रवृत्ति के लिये आधार नम्बर होना जरूरी है। छात्रवृत्ति संबंधी दिशा-निर्देश वेबसाइट http://www.aadharcarduidai.in/aadhar-card-apply-online-offline के अलावा http://www.scholarships.gov.in पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर भी छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Tags :