🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में होगी उचित मूल्य की दुकान

👤
DD
👁 19921 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में होगी उचित मूल्य की दुकान
10 जुलाई 2017। अब प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान होगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जारी मप्र सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 में नया प्रावधान कर दिया है।



नये प्रावधान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में, जां उचित मूल्य की दुकानें नहीं हैं, पात्र परिवारों की सुविधा की दृष्टि से एक उचित मूल्य की दुकान खोली जायेगी। इसके अलावा प्रावधान किया गया है कि अब जिले की प्रत्येक जनपद पंचायतों की ऐसी ग्राम पंचायतें, जहां वर्तमान में उचित मूल्य की दुकानें स्थापित नहीं हैं, उनकी कुल संख्या की यथासंभव एक तिहाई दुकानें महिला संस्थाओं को आवंटित की जायेगी। ऐसी उचित मूल्य की विक्रेता भी महिला ही होगी। यदि उन ग्राम पंचायतों में, जहां उचित मूल्य की दुकान उपलब्ध नहीं है, पात्र महिला संस्था द्वारा कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो ऐसी दुकानें अन्य पात्र संस्थाओं को आवंटित की जा सकेगी।

नवीन प्रावधान में स्पष्ट किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र की पात्र संस्थाओं द्वारा वर्तमान में संचालित दुकानें इस नियंत्रण आदेश में भविष्य में अन्यथा उपबंधित होने तक यथावत चलती रहेंगी।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :