🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब बी क्लास के विद्युत लायसेंस संभागीय समितियां देंगी

👤
DD
👁 18504 व्यूज
📍 Bhopal
अब बी क्लास के विद्युत लायसेंस संभागीय समितियां देंगी
12 जून 2017, प्रदेश में अब विद्युत ठेकेदारों को बी श्रेणी के लायसेंस डिविजनल लायसेंसिंग कमेटियां देंगी। इन्हें तार मिस्त्री यानी वायरमेन के लिये परीक्षायें आयोजित करने का भी अधिकार दिया गया है। इस संबंध में 57 साल पहले ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय के कामकाज हेतु बने एमपी इलेक्ट्रीकल लायसेंस बोर्ड रेगुलेशन्स 1960 में संशोधन किया गया है।



नवीन प्रावधान के तहत डिविजनल इलेक्ट्रीकल इंस्पेक्टर मुख्यालय पर अब एक डिविजनल लायसेंसिंग कमेटी का गठन होगा। इसमें मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नामिनेटेड सुपरिन्टेन्डेंट इंजीनियर अध्यक्ष होगा जबकि संभागीय विद्युत निरीक्षक सदस्य सचिव एवं राज्य सरकार द्वारा नामिनेटेड तकनीकी संस्था का एक प्रतिनिधि सदस्य होगा।



डिविजनल लायसेंसिंग कमेटी बी श्रेणी के विद्युत लायसेंस तथा तारमिस्त्री की परीक्षायें संचालित करने के साथ-साथ तार मिस्त्रियों को प्रमाण-पत्र तथा अनुज्ञा पत्र मंजूर करने का भी काम करेगी। यही नहीं कमेटी के पास अधिकार होगा कि वह किसी अभ्यर्थी को तार मिस्त्री की परीक्षा में बैठने से छूट प्रदान कर सके। यह कमेटी अब बी श्रेणी के विद्युत ठेकेदारों तथा तर मिस्त्रियों द्वारा किये गये कदाचार के मामलों की सुनवाई भी करेगी और उस पर निर्णय भी देगी।







- डॉ नवीन जोशी
Tags :