🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

रोमांस को प्रस्तुत करने का एक नया नज़रिया, 'इस प्यार को क्या नाम दूं?'

👤
प्रतिवाद
👁 19353 व्यूज
📍 Bhopal
रोमांस को प्रस्तुत करने का एक नया नज़रिया, 'इस प्यार को क्या नाम दूं?'
चर्चित अदाकारा सीमा आज़मी इस शो के बारे में बात करने के लिए झीलों के शहर पहुंची जिन्होंनेे प्रसारण शुरू होने के बाद महज़ 2 हफ्तों में दर्शकों का प्यार पाया है



12 जुलाई 2017। स्टार प्लस ने हाल में अपने बेहद प्रतीक्षित शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' का प्रसारण आरंभ किया। प्रसारण शुरू होने के बाद महज 2 हफ्ते में ही, यह शो युवाओं एवं दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है, जोकि इसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस शो में टेलीविजन के दिलों की धड़कन बरुण सोबती अद्वय सिंह रायज़ादा और खूबसूरत अभिनेत्री शिवानी तोमर, चांदनी नारायण वशिष्ठ की भूमिका निभा रहे हैं। इस लीड कपल की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में चक दे इंडिया फेम की मशहूर अभिनेत्री सीमा आज़मी उर्फ काजल चांदनी की छोटी मौसी के रूप में नजर आयेंगी। इस शो में इस दिग्गज कलाकार को एक महत्वपूर्ण किरदार दिया गया है।



पवित्र शहर इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में मनोरम दृश्य हैं, जो हिन्दुत्व सांस्कृतिक थीम के साथ दर्शकों के लिये एक देखन लायक प्रस्तुति होगा। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सभी चीजों के एक परफेक्ट मिश्रण वाला शो है। इसमें रोमांच, ऐक्शन, रहस्य, रोमांस, बेहतरीन कलाकारों के साथ मधुर संगीत सब कुछ है। अपने रोमांचक ड्रामे के साथ इस शो में ब्लाॅकबस्टर बनने के लिये सारी खूबियां हैं। बेहद विविधीकृत किरदारों के साथ यह शो दर्शकों के लिये एक अलग अंदाज में कहानी को प्रस्तुत करने वाला है।



अपने किरदार के बारे में सीमा ने कहा, "काजल अपने आप से बहुत प्यार करती है। उसका सबसे अच्छा दोस्त आईने में दिखाई देने वाला उसका प्रतिबिंब है। वह उससे अकेले में खूब बातें करती है, 'वह स्वयं' अकेली महिला है जो उसे भलीभांति समझती है। वह सभी का ध्यान पाना चाहती है और चाहती है कि दुनिया उसकी उपस्थिति का सम्मान करे। वह हमेशा कड़ी मेहनत करती है और मजेदार पलों को बढ़ावा देती है।



काजल अपनी भांजी चांदनी के साथ कुछ मजेदार पल साझा करते हुये नजर आयेगी। वह सामने-सामने तो मासूम चांदनी के लिए मधुर बनी रहती है, लेकिन उसकी पीठ पीछे मौसी उसे नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वह मौका मिलने पर उसे खूब परेशान करती है। वहीं दूसरी ओर चांदनी अपनी मौसी का खूब सम्मान करती है।

Tags :