🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ओम पूरी की आखरी व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी'

👤
DD
👁 20059 व्यूज
📍 New Delhi
ओम पूरी की आखरी व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी'
फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' का टीज़र बड़े धूमधाम के साथ अनूप जलोटा, अन्नू कपूर,दिव्या दत्ता,सीमा कपूर द्वारा रिलीज़



13 जुलाई 2017। जाने-माने सुपरहिट एक्टर ओमपुरी के दुनिया छोड़ने के बाद भी उनके दर्शकों को फिल्म 'ट्यूबलाइट' में उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला और अब उनकी आखरी फिल्म उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर द्वारा निर्देशित व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है।



फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' का टीज़र का भव्य कार्यक्रर्म मुंबई के अँधेरी (वेस्ट) में दी व्यूज में बुधवार १२ जुलाई २०१७ को रक्खा गया था। जहाँ पर भजन सम्राट अनूप जलोटा, अन्नू कपूर,सीमा कपूर, कशिश वोरा, बृजेन्द्र काला, विनोद निस्चल, पल्लवी और मुख्य अतिथि दिव्या दत्ता, तलत अज़ीज़, रंजीत कपूर द्वारा टीज़र बड़े धूमधाम के साथ रिलीज़ किया गया।



फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' में अन्नू कपूर ने मिस्टर कबाड़ी' का किरदार निभाया है।इसकी निर्देशिका सीमा कपूर है, जोकि इसके पहले बतौर निर्देशक व लेखक दिव्या दत्ता स्टारर फिल्म 'हाट द वीकली बाजार' और बतौर लेखिका नाना पाटेकर स्टारर फिल्म 'अभय' को लेकर काफी चर्चा में रही है और जिसके लिए उनकी काफी सहराहना हुई और कई अवार्ड मिले। इसके अलावा कई फिल्मों, धारावाहिको, डोक्युमेंटरी फिल्म, विज्ञापन फिल्मों का निर्माण, निर्देशन और लेखन किया है। फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' के बारे में सीमा कपूर कहती है," व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म है। इसमें यह दिखाया गया है कि जब एक कबाड़ी अमीर बन जाता है। तो वह अपने को अमीरों की तरह लगने के लिए किस तरह की फन्नी हरकते करता है। चाहे कपडे पहनने में, अलग तरह बोलने में और अपने बिज़नेस को बढ़ाकर या गलत बताकर उसको छुपाने के लिए क्या क्या करता है। उसीको दिखाया गया है। इसमें सभी बड़े और टैलेंटेड एक्टर है। फिल्म बहुत ही अच्छी बनी है। यह लोगों को जरूर पसंद आएगी।"



फिल्म में कुल पांच गाने है। इसमें संगीत राज- प्रकाश,अली गनी का है।फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है। इसका लेखन- स्क्रीनप्ले- निर्देशन सीमा कपूर किया है। इसमें सिनेमेटोग्राफी विजय पी वरूदे का है और इसके एडिटर संजीब दत्ता है। इसके मुख्या कलाकार ओमपुरी, अन्नू कपूर, सारिका, विनय पाठक, राजवीर सिंह, कशिश वोरा, ब्रजेन्द्र काला इत्यादि है। यह फिल्म अगस्त २०१७ में रिलीज़ होगी।

Tags :