🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राज्य सरकार ने किया स्टाम्प शुल्क में संशोधन

👤
DD
👁 19269 व्यूज
📍 Bhopal
राज्य सरकार ने किया स्टाम्प शुल्क में संशोधन
13 जुलाई 2017। मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने ढाई साल बाद स्टाम्प शुल्क अनुसूची में संशोधन कर दिया है। यह संशोधन तीन मदों में किया गया है।



पहला संशोधन हस्तांतरण-पत्र पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क के संबंध में किया गया है। पहले प्रावधान था कि कंपनियों के विलीनीकरण या समामेलन के संबंध में अंतरित स्थावर सम्पत्ति जोकि राज्य के भीतर स्थित है, के बाजार मूल्य के 5 प्रतिशत के बराबर रकम या ऐसे अंतरण के विनिमय में या अन्यथा जारी या आवंटित शेयरों के बाजार मूल्य तथा ऐसे अंतरण के लिये संदत्त प्रतिफल की रकम के योग का 0.5 प्रतिशत, इसमें से जो भी अधिक हो होगा। यानी इस सीमा तक स्टाम्प शुल्क प्राभार्य होगा। लेकिन अब संशोधन के जरिये अधिकतम 25 करोड़ रुपये स्टाम्प शुल्क कर दिया गया है जिसका पहले प्रावधान नहीं था।



दूसरा संशोधन क्षतिपूर्ति बंध पत्र यानी इंडेमिनिटी बांड संबंध में किया गया है जिसमें पहले प्रावधान था कि इस पर 500 रुपये स्टाम्प शुल्क लिया जायेगा परन्तु अब संशोधन कर एक हजार रुपये स्टाम्प शुल्क कर दिया गया है।



तीसरा संशोधन कुटुम्ब के सदस्य के पक्ष में हक छोडऩे के संबंध में तैयार विलेख पर स्टाम्प शुल्क के बारे में है। पहले प्रावधान था कि ऐसे विलेख पर छोड़े गये हक की सम्पत्ति के बाजार मूल्य के 5 प्रतिशत के बराबर स्टाम्प शुल्क लगेगा लेकिन अब संशोधन कर स्टाम्प शुल्क 0.5 प्रतिशत कर दिया गया है।



विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तीन मदों में स्टाम्प शुल्क में संशोधन किया गया है। कंपनियों के विलिनीकरण के अंतर्गत स्थाई सम्पत्तियों के अंतरण पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क की अधिकतम सीमा नहीं थी जिससे ऐसे मामलों में स्टाम्प शुल्क अधिक लग रहा था। इसीलिये अब अधिकतम सीमा 25 करोड़ रुपये कर दी गई है।





- डॉ नवीन जोशी





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News


Tags :