🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्‍यप्रदेश विधान सभा का पावस सत्र सोमवार से

👤
DD
👁 18714 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश विधान सभा का पावस सत्र सोमवार से
16 जुलाई, 2017। मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का पावस सत्र सोमवार, 17 जुलाई से आरंभ होकर शुक्रवार, 28 जुलाई, 2017 तक चलेगा. इस बारह दिवसीय सत्र में सदन की दस बैठकें होंगी. विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने सत्र संबंधी तैयारियों का

जायजा लिया एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्‍यवस्‍था के मद्देनजर सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा आवश्‍यक निर्देश दिए.



विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार पावस सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में कुल 3257 प्रश्‍नों की सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं, जबकि ध्‍यानाकर्षण की 221, स्‍थगन प्रस्‍ताव की 07, अशासकीय संकल्‍प की 37 तथा शून्‍यकाल की 60 सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं. शासकीय विधेयकों की तीन एवं अशासकीय विधेयक की भी एक सूचना विधान सभा सचिवालय में प्राप्‍त हुई है.

उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का यह चतुर्दश सत्र होगा.



राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन, 2017 : कल होगा मतदान

राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन, 2017 के लिए मतदान केन्‍द्र विधान सभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-2 में बनाया गया है. मतदान के मद्देनजर सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद की गई है एवं आवश्‍यक आनुषंगिक निर्देश जारी किये गए हैं. मतदान की प्रक्रिया प्रात: 10:00 बजे से आरंभ होगी एवं सायं 05 बजे सम्‍पन्‍न होगी.

Tags :