🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

आज तय होगी नरसिंह यादव की किस्मत, नाडा सुनाएगा फैसला

👤
Admin
👁 17969 व्यूज
📍 1
आज तय होगी नरसिंह यादव की किस्मत, नाडा सुनाएगा फैसला
डोपिंग के दोषी पहलवान नरसिंह यादव की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) आज नरसिंह के मामले की आज सुनवाई करेगी। नाडा के फैसले के साथ यह तय हो जाएगा कि वह रियो जाएंगे या नहीं। बुधवार को नई घटनाओं से नरसिंह डोपिंग मामले में आए नए मोड़ को देखते हुए नाडा ने सुनवाई के दौरान कोई फैसला नहीं सुनाया। तीन घंटे तक चली सुनवाई में नरसिंह के वकील ने दलील दिया कि खिलाड़ी हालात का पीड़ित है। उन्होंने साथ ही नरसिंह पर रियो ओलंपिक-2016 में जाने पर प्रतिबंध न लगाने की अपील भी की है।

नरसिंह के अगले महीने से शुरू होने वाले रियो ओलंपिक-2016 में जाने पर तब से काले बादल मंडरा रहे हैं जब से उनका डोप परीक्षण का परिणाम सकारात्मक पाया गया है। नरसिंह के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है।नरसिंह को बुधवार को तब और बड़ा झटका लगा जब पांच जुलाई को एकत्रित उनके दूसरे नमूने का डोप टेस्ट भी सकारात्मक आया। इसी बीच 'युनाइटेड विश्व रेसलिंग' के दबाव में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को प्रावीण राणा को रियो में नरसिंह का प्रतिस्थापन खिलाड़ी घोषित कर दिया, ताकि ओलंपिक की 74 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का कोटा बचा रहे।
Tags :