🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर, नरसिंहपुर जिले की साईखेड़ा ब्लॉक को तहसील बनाये जाने को मंजूरी

👤
DD
👁 18817 व्यूज
📍 Bhopal
कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर, नरसिंहपुर जिले की साईखेड़ा ब्लॉक को तहसील बनाये जाने को मंजूरी
20 जुलाई 2017। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की आज हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। वित मंत्री जंयत मलैया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शिवराज कैबिनेट ने आज बैठक में कई प्रस्तावो को दी हरी झंडी दी।



आज हुई कैबिनेट मीटिंग में अहम प्रस्ताव:



- लोकायुक्त कार्यालय में विधि सलाहकार और सहायक अमले का पद निर्माण



- फिल्म हिंदी मीडियम और सचिन ए बिलियन ड्रीम्स को मनोरंजन कर से मुक्त करने का अनुसमर्थन



- राज्य तिलहन संघ के सेवायुक्तों का वाणिज्यिक कर विभाग में संविलियन



- राष्ट्रीय सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं नार्कोटिक्स अकादमी को जमीन का आवंटन



- नरसिंहपुर जिले के साईखेड़ा ब्लाक को तहसील बनाना



- टीकमगढ़ जिले की उपतहसील बड़ागांव को तहसील बनाना



- मप्र ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फेसीलिटेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं समस्त एकेव्हीएन तथा आईआईडीसी ग्वालियर का विलय/ पुनर्गठन



- रामशंकर व्यास रिटायर्ड मुख्य नगर पालिका अधिकारी हटा की विभागीय जांच



- 56 अशासकीय विद्यालयों का प्रशासकीय नियंत्रण जिला पंचायत/ नगर निकाय को सौंपे जाने एवं शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक स्टाफ का संविलियन



- सुनील श्रीवास्तव रिटायर्ड मुख्य अभियंता पीएचई के खिलाफ विभागीय जांच



- नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर में सुपर स्पेशलिटी ब्लाक (हास्पिटल) हेतु निर्माण, पद सृजन, उपकरण, फर्नीचर की स्वीकृति



- श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में सुपर स्पेशलिटी ब्लाक (हास्पिटल) हेतु निर्माण, पद सृजन, उपकरण, फर्नीचर की स्वीकृति



- गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर में सुपर स्पेशलिटी ब्लाक (हास्पिटल) हेतु निर्माण, पद सृजन, उपकरण, फर्नीचर की स्वीकृति

























Tags :