🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कांग्रेस का हंगामा नारेबाजी-वॉकआउट, सदन स्थगित

👤
DD
👁 18673 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस का हंगामा नारेबाजी-वॉकआउट, सदन स्थगित
20 जुलाई 2017। किसानों से लेकर भ्रष्ट अफसरों के मुद्दे विधानसभा में गूंजे, विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने मूंग खरीदी नहीं होने का मामला उठाते हुए हंगामा कर दिया। कांग्रेस सदस्य इस बात को लेकर विरोध जता रहे थे कि मुख्यमंत्री ने कल कहा था कि मूंग की खरीदी 31 जुलाई तक होगी और खरीदी केंद्रों पर यह काम नहीं हो रहा। सरकार पर दो तरह की बातें करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने गर्भगृह में नारेबाजी की। इस दौरान दो बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद कांग्रेस विधायक बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। मूंग खरीदी को लेकर आए प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का कहना था कि जिलों में खरीदी नहीं हो रही है। किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सीएम किसान विरोधी हैं। हमने सदन में कर्जमाफी और समर्थन मूल्य पर चर्चा की थी लेकिन इस विषय पर कोई जवाब नहीं दिया गया। सदन में सिर्फ कांग्रेस को लेकर चर्चा होती रही। इस स्थिति को देख विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट और बाद में 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही शुरू होने पर अजय सिंह ने कहा कि खरीदी नहीं होने से विधायक उत्तेजित हैं। उधर, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान कर्जमाफी के मामले में कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस ने सदन में ही 'रघुपति राघव राजाराम' भजन गाते हुए वॉकआउट कर गये।











Tags :