🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

दुबई से कोच्चि आ रहे विमान में लगे IS के समर्थन में नारे, दो लोग हिरासत में..

👤
Admin
👁 18287 व्यूज
📍 1
दुबई से कोच्चि आ रहे विमान में लगे IS के समर्थन में नारे, दो लोग हिरासत में..
दुबई से केरल के कोच्चि जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक मुसाफिर के जरिए ISIS के समर्थन से ज़ोर-ज़ोर से नारे लगाने के बाद विमान की मुंबई में इंमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

सीआईएसएफ ने IS के समर्थन में नारे लगाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. ये साफ नहीं है कि IS के समर्थन में नारे लगाने वाला शख्स किस देश का नागरिक है. पुलिस ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करने फिलहाल मना कर दिया है.

पता चला है कि दो यात्रियों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद उनमें से एक ने IS के समर्थन में नारे लगाए. झगड़ा करने वाले दोनों लोगों को हिरासत में लेने के बाद विमान को कोच्चि भेज दिया गया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

इंडिगो ने विमान के डायवर्ट करने की पुष्टि की है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट नंबर 6E 89 के सीट नंबर 5D के पैसेंजर ने अटपटा व्यवहार शुरू किया. उस पैसेंजर के साथ उसका भाई भी था. वो फोरवार्ड कार्ट पर चढ़ा और उसपर बैठ गया. जब मना किया गया तो एक दूसरे पैसेंजर से झगड़ा करने लगा. ये विमान करीब सुबह 4 से 5 बजे जैसे ही दुबई से रवाना हुआ, थोड़ी देर बाद ही इस मुसाफिर ने IS के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए. क्रू मेंंबर तुरंत हरकत में आया और फ्लाइलट को मुंबई डायवर्ट किया गया इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

IS के समर्थन में नारे लगाने वाले शख्स को गिरफ्तार करने और विमान की पुख्ता जांच के बाद मुंबई से कोच्चि के लिए रवाना कर दिया गया है. विमान में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे.
Tags :