🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन लोक सेवा के तहत 15 दिन में मिलेगी...

👤
PDD
👁 18374 व्यूज
📍 Bhopal
अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन लोक सेवा के तहत 15 दिन में मिलेगी...
24 जुलाई 2017। राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का मामला भी लोक सेवा गारंटी कानून के तहत ला दिया है। अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन प्रथम बार स्वीकृत एवं प्रदाय करने हेतु आवेदन देने पर ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगरीय क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम व नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी 15 दिन के अंदर निपटारा करेंगे।



इसी प्रकार, राष्ट्रीय परिवार सहायता हेतु आवेदन करने पर ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगरीय क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम व नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी 30 दिन के अंदर निपटारा करेंगे। मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा मुख्यमंत्री निकाह योजना में पंजीयन का आवेदन देने पर ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगरीय क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम व नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी 15 दिन के अंदर निपटारा करेंगे।



इसके अलावा मप्र नि:शुल्क छात्र/छात्राओं के लिये उच्च शिक्षा में दी जाने वाली फीस, निर्वाह भत्ता, परिवहन भत्ता योजना का लाभ तथा नि:शक्त विद्यार्थी हेतु छात्रगृह योजना, नि:शक्त व्यक्तियों के लिये सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ आवेदन देने पर संयुक्त संचालक/उप संचालक सामाजिक न्याय 15 दिनों में देंगे। मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ आवेदन देने पर संयुक्त संचालक/उप संचालक सामाजिक न्याय 30 दिनों में देंगे। छह वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग और मानसिक रुप से अविकसित नि:शक्तजन के लिये सहायता अनुदान योजना का लाभ हेतु आवेदन का ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगरीय क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम व नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी 15 दिन के अंदर निपटारा करेंगे।





- डा.नवीन जोशी





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :