🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

लायन्स क्लब भोपाल का संस्थापन संपन्न, पूर्व सांसद सूरज भान सिंह सोलंकी बने अध्यक्ष

👤
DD
👁 18981 व्यूज
📍 Bhopal
लायन्स क्लब भोपाल का संस्थापन संपन्न, पूर्व सांसद सूरज भान सिंह सोलंकी बने अध्यक्ष
24 जुलाई 2017। लायन्स क्लब भोपाल का 58 वां संस्थापन समारोह आज गरिमामय कार्यक्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लायन्स क्लब्स् इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट 323-जी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन शरद मेहता द्वारा वर्ष 2017-18 हेतु लायन सूरजभान सोलंकी, पूर्व सांसद को अध्यक्ष, लायन डॉ. राहुल भारतीय को सचिव, लायन प्रदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष सहित संचालक मंडल को शपथ ग्रहण करवाई। लायन्स क्लब भोपाल का इस वर्ष का ध्येय वाक्य "सेवा की उड़ान, हर चेहरे पर हो मुस्कान" के अंतर्गत पीडि़त मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक पुरूषोत्तम शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में 'पारिवारिक रिश्तों की वर्तमान समय में महत्ता' विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस तरह से एकल परिवारों के कारण समाज में पारिवारिक रिश्ते छिन्न-भिन्न होते जा रहे हैं, उससे वर्तमान सामाजिक परिवेश टूट की कगार पर पहुंच गया है, आज रिश्तों की डोर को मजबूती से थामने की आवश्यकता है।



कार्यक्रम में सेवा गतिविधियां भी संपन्न कराई गईं, जिसमें एक दिव्यांग वीना लता को ट्रायसकिल क्लब द्वारा प्रदान की गई, वहीं लायन डॉ. मीना सक्सेना द्वारा कैंसर सोसायटी को पांच हजार रूपयों की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के आर्गनाईजिंग चेयरमेन रवि सक्सेना ने बताया कि लाइन्स क्लब भोपाल 58 वर्ष पूर्व संस्थापित किया गया था, जिसने लगातार अनेकोनेक सेवा गतिविधियां संचालित कर लाखों लोगों का मुफ्त मोतियांबिंद ऑपरेशन करवाया, दिव्यांगों को सहायता उपकरण प्रदान किये, सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु सहायता राशि प्रदान की गई।



कार्यक्रम में पूर्व मल्टिपल कौंसिल चेयरमेन लायन डॉ. परमानंद राजानी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन बी.सी. जैन, लायन जयपाल सचदेव सहित अनेकों लायन विभूतियां उपस्थित थीं।
Tags :