🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भाजपा और कांग्रेस विधायकों के हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही हुई स्थगित

👤
DD
👁 18887 व्यूज
📍 Bhopal
भाजपा और कांग्रेस विधायकों के हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही हुई स्थगित
24 जुलाई 2017। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों में तीखी नोकझोक हुई और दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया. इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीता शरण शर्मा ने कार्यवाही अपराह्न् तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी.



प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस की ओर से विधायक सुंदरलाल तिवारी ने प्रश्नोत्तरी में नरोत्तम मिश्रा का नाम होने पर सवाल उठाया. उनका कहना था कि जो व्यक्ति सदन का सदस्य ही नहीं है, उसका नाम प्रश्नोत्तरी में कैसे है. तिवारी के बोलने के दौरान ही भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अशोकनगर के ट्रॉमा सेंटर का दलित विधायक द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के उद्घाटन से पहले गंगाजल से शुद्घीकरण कराए जाने को दलितों का अपमान बताया. इस पर हंगामा बढ़ गया, और विधानसभाध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कार्यवाही अपराह्न् तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी.



राज्य के सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा, "ट्रामा सेंटर को दलित विधायक गोपीलाल जाटव के उद्घाटन के बाद गंगाजल से धुलवाना सिर्फ विधायक का नहीं, बल्कि दलितों का अपमान है."



वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, "भाजपा झूठ बोल रही है कि ट्रॉमा सेंटर को गंगाजल से धुलवाया गया है. सिंधिया ने ट्रॉमा का उद्घाटन किया तो उन्होंने पट्टिका पर विधायक का भी नाम लिखवाया. जिस व्यक्ति ने टिप्पणी की थी, उस पर कांग्रेस कार्रवाई कर चुकी है."



ज्ञात हो कि राज्य के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनाव आयोग तीन साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर चुका है, साथ ही वह राष्ट्रपति चुनाव में मतदान भी नहीं कर सके. इस लिहाज से वह विधायक भी नहीं हैं. इसी कारण कांग्रेस विधायक ने पुस्तिका में मिश्रा का नाम बतौर जल संसाधन मंत्री दर्ज होने पर आपत्ति जताई.



































Tags :