🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रोड कटिंग की परमीशन भी लोक सेवा के अंतर्गत आई

👤
PDD
👁 18654 व्यूज
📍 Bhopal
रोड कटिंग की परमीशन भी लोक सेवा के अंतर्गत आई
26 जुलाई 2017। राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत उसकी सड़कों की कटिंग की परमीशन भी लोक सेवा गारंटी कानून तहत ला दी है।



अब यदि किसी आवेदक को टेलीफोन कनेक्शन लेने हेतु सड़क के राई आफ वे यानी मार्ग अधिकार में खुदाई/रोड कटिंग की अनुमति चाहिये तो उसे संबंधित जिले के लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री के समक्ष आवेदन करना होगा। कार्यपालन के लिये अनिवार्य होगा कि वह इस आवेदन का निपटारा 15 कार्य दिवस में करे। यदि वह अनुमति नहीं देता है तो आवेदक प्रथम अपीलीय अधिकारी जोकि लोनिवि के संबंधित मंडल का अधीक्षण यंत्री होगा, के समक्ष अपील कर सकेगा तथा अधीक्षण यंत्री को भी 15 कार्य दिवस में इस अपील का निपटारा करना होगा। यदि वह भी अपील नामंजूर करता है तो फिर आवेदक संबंधित लोनिवि परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जोकि द्वितीय अपीलीय अधिकारी होंगे, के समक्ष द्वितीय अपील कर सकेगा।



मदरसों का पंजीयन भी लोक सेवा में :

राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत मदरसा बोर्ड की मदरसों के पंजीयन संबंधी सेवा को लोक सेवा गारंटी के तहत कर दिया है। मदरसा पंजीयन हेतु अब संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष आवेदन किया जा सकेगा तथा जिला शिक्षा अधिकारी 45 कार्य दिवस के अंदर निरीक्षण प्रतिवेदन मदरसा बोर्ड को आनलाईन प्रेषित करेगा। यदि पंजीयन नहीं मिलता है तो आवेदक द्वितीय अपीलीय अधिकारी संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के समक्ष अपील कर सकेगा तथा यहां उसकी अपील का 30 कार्य दिवस में निपटारा करना जरुरी होगा।





- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News
Tags :