🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

राज्‍यसभा उप-निर्वाचन, 2017, नामजदगी के अंतिम दिन श्रीमती उइके ने भरा नामांकन-पत्र

👤
DD
👁 18651 व्यूज
📍 Bhopal
राज्‍यसभा उप-निर्वाचन, 2017, नामजदगी के अंतिम दिन श्रीमती उइके ने भरा नामांकन-पत्र
28 जुलाई, 2017। मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा की रिक्‍त एक सीट के लिए आज एक नामांकन-पत्र राज्‍यसभा उप-निर्वाचन के लिये नियुक्‍त रिटर्निंग ऑफिसर एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के समक्ष दाखिल किया गया. राज्‍यसभा उप चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की प्रत्‍याशी श्रीमती संपतिया उइके ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन-पत्र प्रस्‍तुत किया. इसके पूर्व 26 जुलाई को निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में डॉ. के. पद्मराजन ने भी अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया था.



राज्‍यसभा के रिक्‍त हुए एक स्‍थान की पूर्ति के लिए उप-निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 21 जुलाई, 2017 से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हुई थी.



नामांकन-पत्र दाखिल करने के आज अंतिम दिन श्रीमती संपतिया उइके ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया. श्रीमती उइके ने नामांकन-पत्र के चार सेट प्रस्‍तुत किये.



निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 29 जुलाई, 2017 को अपराह्न 02:00 बजे से की जायेगी जबकि नाम वापसी के लिए 31 जुलाई, 2017 अपराह्न 03:00 बजे का समय निर्धारित है.



उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा सदस्‍य एवं केन्‍द्रीय मंत्री स्‍वर्गीय अनिल माधव दवे के निधन से यह सीट रिक्‍त हुई है जिनका कार्यकाल 29 जून, 2022 तक था.







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :