🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कांग्रेस की सूदखोरी रोकने वाला विधेयक अब अगले सत्र में आयेगा

👤
PDD
👁 19129 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस की सूदखोरी रोकने वाला विधेयक अब अगले सत्र में आयेगा
1 अगस्त 2017। मप्र विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समयावधि से दो दिन पहले खत्म हो गया जिसके कारण मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लाया गया साहूकारी प्रथा के माध्यम से किसानों से जमकर सूदखोरी करने वाला विधेयक इस मानसूत्र में नहीं आ सका। अब यह विधेयक अगले शीतकालीन सत्र में सदन में पेश किया जायेगा।



ज्ञातव्य है कि विधानसभा में सरकार के अलावा विपक्ष के सदस्य भी अपना विधेयक प्रस्तुत कर सकते हैं। बहुधा बहुमत नहीं होने के कारण विपक्ष का विधेयक पारित नहीं हो पाता है। बुधवार को समाप्त हुये मानसून सत्र में यह विधेयक शुक्रवार को सदन में रखा जाने वाला था लेकिन सदन की कार्यवाही इससे पहले ही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई।



यह विधयेक सीहोर जिले की इच्छावर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक शैलेन्द्र पटेल ने तैयार किया था और विधानसभा सचिवालय को सौंप दिया था। इस विधेयक की प्रतियां विस सचिवालय ने सभी विधायकों को अध्ययन हेतु वितरित भी कर दी थीं। इस अशासकीय विधेयक में कहा गया है कि साहूकारी के पंजीकरण में पंचायत स्तर पर अत्यधिक कमी आई है एवं अवैध रुप से साहूकारों के कारोबार में प्रदेश भर में तेजी से बढ़ौत्तरी हुई है, जिसके कारण साहूकारों पर सरकार का नियंत्रण न के बाराबर होने से साहूकारों की मनमानी एवं अवैध साहूकारी प्रदेश में बढ़ रही है। इसके फलस्वरुप आम आदमी अवैध सूदखोरी के कारण आर्थिक रुप से कमजोर होता जा रहा है। इस विधेयक में यह भी कहा गया है कि इस विधेयक के पारित होने से साहूकारों पर सरकार का सीधा नियंत्रण होगा, अवैध सूदखोरों की रोकथाम होगी तथा प्रत्येक साहूकार का पंजीयन विधिवत होगा ताकि आम आदमी पर अनावश्यक आर्थिक भार न पड़े, क्योंकि प्रदेश में किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या के पीछे एक कारण अवैध सूदखोरी भी है, जिसकी रोकथाम के लिये संशोधन विधेयक रखा गया है।



उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र में कांग्रेस ने किसान आंदोलन पर स्थगन प्रस्ताव दिया था जिस पर चर्चा के दौरान साहूकारों पर नकेल कसने की बातें भी कही गईं थीं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्टब् किया था कि राष्ट्रपति के पास साहूकारी पर नकेल कसने संबंधी प्रावधान उनकी स्वीकृति हेतु भेजे गये हैं तथा वहां से स्वीकृति आने पर इस संबंध में सरकारी विधेयक पेश किया जायेगा।

विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक शैलेन्द्र पटेल ने अशासकीय मप्र साहूकार संशोधन विधेयक 2017 पेश किया था जिसे शुक्रवार को सदन में चर्चा हेतु रखा जाना था, लेकिन बुधवार को ही सत्र खत्म होने से यह नहीं आ पाया। यह विधेयक अभी लैप्स नहीं हुआ है तथा अगले शीतकालीन सत्र में रखा जायेगा।





- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :