🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन अब कोषालय से भुगतान नहीं होंगे

👤
DD
👁 18263 व्यूज
📍 Bhopal
ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन अब कोषालय से भुगतान नहीं होंगे
2 अगस्त 2017। प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों को वेतन का भुगतान कोषालय से नहीं होगा। इसके स्थान पर उन्हें वेतन का भुगतान वेब पोर्टल से किया जायेगा।



इस संबंध में राज्य शासन ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि ग्राम पंचायत सचिवों के माह जुलाई पेड अगस्त 2017 का वेतन भुगतान पंचायत विभाग के वेब पोर्टल से किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे अब कोषालय से उनका वेतन आहरित नहीं किया जाये तथा ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन हेतु जारी बजट आवंटन वापस शासन के खजाने में समर्पित किया जाये।



निर्देश में आगे कहा गया है कि ग्राम पंचायत सचिवों के माह जुलाई पेड अगस्त 2017 का वेतन भुगतान वेब पोर्टल से किये जाने की कार्यवाही की जाये। किसी भी जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन आहरण से संबंधित देयक कोषालय में प्रस्तुत नहीं किये जायें।



विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायतों सचिवों को अब वेब पोर्टल के माध्यम से वेतन भुगतान होगा। इसके लिये वित्त विभाग से अनुमति ले ली गई है। पहले होने वाले वेतन भुगतान में एरियर आदि के भुगतान में गफलतें हुई थीं। इसीलिये यह नवीन व्यवस्था की गई है।





- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :