🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब लोनिवि में ठेकेदारों का पंजीयन लोक सेवा गारंटी के तहत होगा

👤
DD
👁 18485 व्यूज
📍 Bhopal
अब लोनिवि में ठेकेदारों का पंजीयन लोक सेवा गारंटी के तहत होगा
8 अगस्त 2017। राज्य के लोक निर्माण विभाग में अब ठेकेदारों का पंजीयन लोक सेवा गारंटी कानून के तहत हो सकेगा। ठेकेदार लोक सेवा केंद्रों में आवेदन देंगे तथा लोनिवि के मुख्य अभियंता(यो./ब.) संभाग भोपाल 15 कार्य दिवस में उन्हें पंजीयन प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।

यदि मुख्य अभियंता पंजीयन प्रमाण-पत्र नहीं करते हैं तो आवेदक ठेकेदार प्रथम अपीलीय अधिकारी प्रमुख अभियंता लानिवि के समक्ष लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकेगा तथा वहां से उसे पुन: 15 कार्य दिवस में पंजीयन प्रमाण-पत्र मिल जायेगा। यदि यहां भी ठेकेदार पंजीयन प्रमाण-पत्र नहीं प्राप्त कर पाता है तो वह द्वितीय अपीलीय अधिकारी सचिव लोक निर्माण विभाग के यहां अपील कर सकेगा।



जन्म प्रमाण-पत्र में अब नाम भी जुड़ेेंगे :

राज्य सरकार ने अब जन्म प्रमाण-पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाने का कार्य भी लोक सेवा गारंटी कानून के तहत ला दिया है। ज्ञातव्य है कि जब बच्चे का जन्म होता है तो उस समय बनने वाले जन्म प्रमाण-पत्र में उसका नाम अंकित नहीं होता है। इसे अब बाद में जुड़वाया जा सकेगा। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की इस सेवा के अंतर्गत लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन करने पर ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव/पंचायत कर्मी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक तथा नगरीय क्षेत्र में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/सिविल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी/नगर पालिका एवं नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी 7 कार्य दिवस में जन्म प्रमाण-पत्र में नाम जोड़ देंगे।



- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :