🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

हफ्ते भर से लापता विमान को ढूंढने के लिए भारत ने अमेरिका से मांगी मदद

👤
Admin
👁 17828 व्यूज
📍 1
हफ्ते भर से लापता विमान को ढूंढने के लिए भारत ने अमेरिका से मांगी मदद
भारतीय वायुसेना के लापता एएन32 विमान का एक हफ्ते बाद भी कोई संकेत नहीं मिलने के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि तोड़फोड़ किए जाने की आशंका अपेक्षाकृत बहुत कम है और सरकार ने लापता विमान का पता लगाने के लिए अमेरिका से मदद मांगी है।

पर्रिकर ने लापता विमान के बारे में शुक्रवार को राज्यसभा में दिये गये अपने बयान पर विभिन्न सदस्यों द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण के जवाब में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने चित्रों की पहचान करने के लिए अमेरिका की मदद मांगी है। साथ ही अमेरिकी रक्षा बलों से इस बात की मदद मांगी जा रही है क्या उनके उपग्रहों ने 22 जुलाई को कुछ सिग्नल पकड़े थे। 22 जुलाई को ही 29 लोगों को ले जा रहा यह विमान लापता हुआ था।उन्होंने कहा कि हमारे उपग्रहों के चित्रों के अलावा हमने अमेरिका से उनके चित्रों के लिए कहा है ताकि अंतरिक्ष में स्थित उपग्रहों की आपात फ्रीक्वेंसी का पता चल सके। अन्य देशों से भी हम कह चुके हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे प्रयास सफल होंगे।रक्षा मंत्री ने कहा कि विमान की हाल में व्यापक मरम्मत की गयी थी और यह नये के समान ही बेहतर था। उन्होंने कहा कि मैं सदस्यों की उद्विग्नता को समझ सकता हूं। मैं भी विमान के अचानक गायब हो जाने से परेशान हूं। मैंने कई विशेषज्ञों एवं पूर्व वायुसेना प्रमुखों से बात की है तथा वे भी अचानक गायब हो जाने से हैरत में हैं। उन्होंने कहा कि कोई एसओएस (त्राहि माम संदेश) या किसी फ्रीक्वेंसी का प्रसारण नहीं किया गया। यह बस लापता हो गया जो चिंता की सबसे बड़ी बात है।
Tags :