🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ग्यारहवीं विज्ञान मंथन यात्रा 5 अक्टूबर से शुरू होगी, पाँच कक्षाओं के 625 मेधावी विद्यार्थी करेंगे विज्ञान प्रयोगशालाओं का भ्रमण

👤
प्रतिवाद
👁 18404 व्यूज
📍 Bhopal
ग्यारहवीं विज्ञान मंथन यात्रा 5 अक्टूबर से शुरू होगी, पाँच कक्षाओं के 625 मेधावी विद्यार्थी करेंगे विज्ञान प्रयोगशालाओं का भ्रमण
8 अगस्त 2017। मध्यप्रदेश मिशन एक्सीलेंस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट), भोपाल द्वारा ग्यारहवीं विज्ञान मंथन यात्रा 5-15 अक्टूबर तक होगी। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत करना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। विज्ञान मंथन यात्रा के लिये प्रदेश के सभी 51 जिलों से 625 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा। इस बार भी पाँच कक्षाओं- आठवीं, नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं (केवल विज्ञान विषय) के विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा। यात्रा के लिये 55 शिक्षक/शिक्षिकाओं का चयन भी किया जायेगा।



ग्यारहवीं विज्ञान मंथन यात्रा के लिये पाँच शहरों का चयन किया गया है। कक्षा आठवीं के विद्यार्थी अहमदाबाद, नौवीं के देहरादून, दसवीं के पुणे, ग्यारहवीं के हैदराबाद और बारहवीं के चैन्नई में विज्ञान संस्थानों और शोध प्रयोगशालाओं का भ्रमण करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को नामचीन वैज्ञानिकों से संवाद का अवसर भी मिलेगा।



विज्ञान मंथन यात्रा की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट http://www.mpmissionexcellence.org/ एवं www.mpcost.nic.in पर उपलब्ध है। यात्रा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2017 है। डाक द्वारा आवेदन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 8 सितम्बर, 2017 है। आवेदन-पत्र प्रभारी मिशन एक्सीलेंस, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल-462003 (म.प्र.) के पते पर प्रेषित किया जा सकता है।





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News





Tags :