🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

आयुष्मान खुराना 'भाबीजी घर पर हैं' में मि. परफेक्शनिस्ट के रूप में नज़र आये

👤
PDD
👁 19526 व्यूज
📍 Bhopal
आयुष्मान खुराना 'भाबीजी घर पर हैं' में मि. परफेक्शनिस्ट के रूप में नज़र आये
बहुमुखी प्रतिभा के धनी आयुष्मान खुराना ने समय-समय पर अपनी अभिनय क्षमता साबित की है। 'विक्की डोनर', 'दम लगा के हईशा' और 'मेरी प्यारी बिंदु' ऐसी ही कुछ फिल्में हैं। हाल ही में, वो -ज्ट के चर्चित शो 'भाबीजी घर पर हैं' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कृति सनोन और राजकुमार राव के साथ पहुंचे।



अपनी एंटीं वाले सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, आयुष्मान अपने शूट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। सेट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, "आयुष्मान और पूरी टीम शूट के दौरान प्रोफेशनल अंदाज में नज़र आये। आयुष्मान का एंटीं सीन विभूति 1⁄4आसिफ़ शेख़1⁄2 के साथ बात करते हुए था। इसमें उन्हें प्रीतम विद्रोही, जोकि फिल्म में राजकुमार राव के किरदार का नाम है, उसके बारे में पूछताछ करनी थी। जिस तरह से सीन शूट हुआ था, उससे निर्देशक काफी खुश थे, जबकि आयुष्मान खुराना को ऐसा लगा कि उन्होंने उसे सही तरीके से नहीं निभाया है। बिल्कुल एक परफेक्शनिस्ट की तरह, आयुष्मान ने निर्देशक से कहा कि क्या वो इस सीन को दोबारा फिल्मा सकते हैं। तीन रीटेक के बाद, आयुष्मान उस शूट से पूरी तरह खुश हो पाये।



ऐसा लगता है आयुष्मान मि.परफेक्शनिस्ट के खिताब के के लिए आमिर खान को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।





Tags :