🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

इस साल दिल पर दो हजार करोड़ के कर्ज का बोझ

👤
PDD
👁 18304 व्यूज
📍 Bhopal
इस साल दिल पर दो हजार करोड़ के कर्ज का बोझ
21 अगस्त 2017। इस साल के वित्त वर्ष 2017-18 का पहला कर्ज मध्यप्रदेश सरकार ने बाजार से उठा लिया है। यह दो हजार करोड़ रुपयों का है। रिजर्व बैंक के माध्यम से गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर यह कर्ज उठाया गया है तथा इस दस साला कर्ज पर हर साल दो बार ब्याज सरकार अदा करेगी।



विकास कार्यों के नाम पर लिये गये इस ताजा कर्ज के लिये राज्य सरकार ने अपनी आर्थिक स्थिति भी प्रदर्शित की है। उसने कर्ज की मांग के साथ बताया है कि उस पर 31 मार्च 2017 की स्थिति में कर्ज का कुल भार 1 लाख 37 हजार 810 करोड़ 17 लाख रुपये हो गया था। उसने यह भी प्रदर्शित किया है कि उसने वित्त वर्ष 2015-16 में 5 हजार 739 करोड़ 89 लाख रुपये तथा वित्त वर्ष 2016-17 में 1 हजार 534 करोड़ 75 लाख रुपये का लाभ प्राप्त किया यानि उसने प्राप्त राजस्व के मुकाबले व्यय कम किया।



31 मार्च 2017 को समाप्त हुये वित्त वर्ष में सरकार ने कुल 16 हजार 100 करोड़ रुपयों का बाजार से अपनी गवर्मेन्ट सिक्येरिटीज का विक्रय कर कर्ज लिया था। यदि 1 जनवरी से 31 दिसम्बर का वर्ष देखा जाये तो वर्ष 2016 में सरकार ने कुल 14 हजार 200 करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था और वर्ष 2017 में अब तक उसने 7600 करोड़ रुपयों का कर्ज लिया है। वित्त वर्ष 2016-17 में बाजार से लिये गये कर्ज पर सरकार को विपक्ष की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और वह यह सफाई देते-देते थक गई गई थी कि उसने विकास कार्यों के लिये यह कर्ज लिया है।







- डा.नवीन जोशी









Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :