🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

'पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं ओबामा'

👤
Admin
👁 17967 व्यूज
📍 1
'पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं ओबामा'
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा मित्र मानते हैं और दोनों देशों ने कई परियोजनाओं पर मिलकर काम किया है। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव एरिक शुल्ज ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम भारत सरकार के साथ नजदीकी सम्पर्क में हैं। राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री मोदी को एक अच्छा मित्र मानते हैं। हमने कई परियोजनाओं पर सहयोग किया है।

शुल्ज दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यवहार के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। शुल्ज ने कहा, हाल में, विशेष रूप से अमेरिका ने भारत के साथ जिस समझौते पर मिलकर काम किया उसके चलते पेरिस जलवायु समझौता हकीकत में बदल पाया। इसलिए राष्ट्रपति को उस कार्य का अत्यधिक गर्व है। इसके साथ वह प्रधानमंत्री मोदी के, उस पर उनके कार्य के लिए आभारी हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, यद्यपि यह हमारे संबंध का एकमात्र पहलू नहीं है। जाहिर तौर पर हमारे बीच आर्थिक संबंध, गहरे सुरक्षा संबंध हैं। इसलिए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंध को काफी महत्व देते हैं।
Tags :