🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश में सम्पत्ति पंजीयन प्रक्रिया का शत-प्रतिशत कम्प्यूटीकरण

👤
PDD
👁 18214 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में सम्पत्ति पंजीयन प्रक्रिया का शत-प्रतिशत कम्प्यूटीकरण
दस्तावेजों के ऑनलाइन पंजीयन से 3947 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व आय

01 सितम्बर 2017, मध्यप्रदेश में सम्पत्ति के दस्तावेजों के पंजीयन की समस्त प्रक्रिया का कम्प्यूटीकरण किया जा चुका है। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के अंतर्गत दस्तावेजों की रजिस्ट्री 'संपदा पोर्टल' के माध्यम से की जा रही है।



महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक कार्यालय को पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में पंजीयन से 3 हजार 947 करोड़ 37 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह वार्षिक लक्ष्य 3 हजार 900 करोड़ रूपये का 101 प्रतिशत है। राज्य में पिछले वित्तीय वर्ष में 6 लाख 39 हजार 158 सम्पत्ति के दस्तावेज ऑनलाइन पंजीबद्ध किये गये। इसके साथ ही 23 लाख 6 हजार 634 ई-स्टाम्‍प संपदा पोर्टल के माध्यम से जनरेट किये गये। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा इस वर्ष पंजीयन एवं मुद्रांक से होने वाली आय और लक्ष्य प्राप्ति के लगातार प्रयास किये जा रहे है और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जा रही है।







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :