🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ओजोन क्षरण जारी रहा तो पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में होगा

👤
DD
👁 18461 व्यूज
📍 Bhopal
ओजोन क्षरण जारी रहा तो पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में होगा
अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर एप्को ने किये विविध कार्यक्रम

15 सितम्बर 2017। विश्व में हो रहे विभिन्न कार्यों का ओजोन परत पर दुष्प्रभाव पड़ने से इसमें लगातार क्षरण, जहरीली गैसों का उत्सर्जन और पर्यावरण असन्तुलन हो रहा है। ओजोन परत में इसी तरह क्षरण जारी रहा तो पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्य, जीव-जन्तु, वनस्पति का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। ओजोन परत सूर्य से पृथ्वी पर आने वाली हानिकारक अल्ट्रावॉयलट किरणों को रोकने के साथ ही सुरक्षा कवच का भी काम करती है। एप्को के कार्यपालन संचालक एवं प्रमुख सचिव अनुपम राजन ने आज अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। एप्को ने अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर आज भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में ओजोन परत पर आधारित प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताएँ और रैली का आयोजन किया।



श्री राजन ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का उददेश्य बच्चों को ओजोन परत क्षरण, कारण और निवारण, ग्रीन गैसों का उत्सर्जन आदि के बारे में जागरूक करते हुए इसे रोकने के उपायों की जानकारी देना है। उन्होंने बच्चों का आव्हान करते हुए कहा कि पूरे विश्व, देश और प्रदेश के जिलों में आज ओजोन परत को बचाने के लिये कार्यक्रम हो रहे हैं। इनका उददेश्य भावी पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण और धरती देना है। श्री राजन ने बच्चों से कहा पिछले 50 वर्षों से धरती का तापमान लगातार बढ़ने के साथ पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। बच्चों ने प्रश्नोत्तरी में आज काफी अच्छे उत्तर दिये और जागरूकता का परिचय दिया। वे अपने घर, परिवार, समाज को भी पेड़-पौधे बचाने और लगाने, ध्वनि-जल प्रदूषण के खतरों के प्रति आगाह करें।



शा.मा.वि.अरेरा कॉलोनी को मिला प्रथम पुरस्कार



श्री राजन ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता स्कूलों को पुरस्कृत भी किया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय अरेरा कॉलोनी को प्रथम, ज्ञानदीप माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय और शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोटरा सुल्तानाबाद, शासकीय माध्यमिक विद्यालय एम.ए.सी.टी. और शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोर्ड कॉलोनी को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिया गया।





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News

Tags :