🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अवर्षा का असर : सभी बेराज-स्टाप डेम के शटर बंद करने के निर्देश

👤
DD
👁 18417 व्यूज
📍 Bhopal
अवर्षा का असर : सभी बेराज-स्टाप डेम के शटर बंद करने के निर्देश
16 सितंबर 2017। प्रदेश के 51 में से 35 जिलों में अवर्षा या कम वर्षा की ताजा स्थिति को देखते हुये राज्य सरकार द्वारा बरती जा रही सतर्कता का पहला असर यह हुआ है कि उसने राज्य के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी बेराज और स्टाम डेम के शटर बंद करने के निर्देश दिये हैं जिससे जल संग्रहित किया जा सके। शटर बंद करने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के लिये कहा गया है।



राज्य सरकार ने इसके अलावा बांधों के क्षतिग्रस्त स्ट्रक्चर में सेंड बेग की सहायत से नाला क्लोजर करने के लिये भी कहा है। बांधों में संग्रहित जल को सर्वप्रथम पेयजल हेतु आरक्षित रखने के निर्देश दिये गये हैं तथा पेयजल की मांग के अनुसार जल संग्रहित करने के बाद शेष बचे जल के आधार पर सिंचाई के लिये पानी छोडऩे का कार्यक्रम तैयार करने के लिये कहा है।



राज्य सरकार ने अवर्षा की स्थिति को देखते हुये कहा है कि कृषकों को कम पानी की फसल लेने के लिये शिक्षित एवं प्रोत्साहित किया जाये। सिंचाई के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे विशेषज्ञों की इसमें मदद लेने के निर्देश दिये गये हैं। ज्ञातव्य है कि प्रदेश के अवर्षा या कम वर्षा वाले 35 जिलों में जबलपुर, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिण्डौरी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, हरदा, बैतूल और होशंगाबाद शामिल हैं।



विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के बड़े बांधों में अभी तक एक भी ऐसा नहीं है जिसमें से शटर खोलकर पानी छोड़ा जाये। प्रदेश के करीब सात सौ बेराज एवं स्टाप डेम में पानी बचाये रखने के लिये उनके शटर बंद किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। सरकारी अवर्षा में पहली प्राथमिकता पेयजल एवं उसके बाद सिंचाई है।





- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News

Tags :