🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

तीर्थ दर्शन योजना में रामदेवरा भी शामिल हुआ

👤
DD
👁 19097 व्यूज
📍 Bhopal
तीर्थ दर्शन योजना में रामदेवरा भी शामिल हुआ
19 सितंबर 2017। मप्र सरकार ने राजस्थान के जैसलमर में स्थित रामदेवरा को भी अपनी बुजुर्गों के लिये पिछले पांच साल से संचालित तीर्थ दर्शन योजना में विधिवत रुप से शामिल कर लिया है। हांलाकि वह इस तीर्थ स्थल की प्रदेश के बुजुर्गों को कुछ वर्ष पहले बिना प्रावधान के एक यात्रा करा चुकी है।



रामदेवरा ग्राम राजस्थान राज्य के जैसलमर जिले में स्थित उत्तरी पोखरण से 12 किलोमीटर दूर स्थित है। इस ग्राम का नामकरण बाबा रामदेवजी के नाम पर हुआ है जोकि तंवर राजपूत थे और बहुत बड़े संत थे तथा उन्होंने 33 वर्ष की आयु में समाधि ले ली थी। बीकानेर के महाराज गंगा सिंह ने वर्ष 1931 में यहां रामदेवजी की समाधि के पास मंदिर का निर्माण किया। इस ग्राम के पास रामसागर तालाब भी है जिसे स्वयं बाबा रामदेवजी द्वारा बनाया गया। यहां हर साल मेला भी लगता है जिसमें देश-विदेश से श्रृध्दालु आते हैं।



उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जब 26 जून,2012 को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ हुई थी तब इसमें सत्रह तीर्थ स्थल शामिल किये थे जिनमें शामिल हैं : बद्रीनाथ, केदारनाथ, जगन्नाथ पुरी, द्वाराका पुरी, हरिद्वार, अमरनाथ, वैष्णो देवी, शिरडी, तिरुपति, अजमेर शरीफ, काशी यानी वाराणसी, गया, अमृतसर, सम्वेत शिखर, श्रवणबेलगोला तथा वेलांगणी चर्च नागापट्टनम तमिलनाडु। अब राज्य सरकार ने इसमें 18 वां तीर्थस्थल रामदेवरा भी जोड़ दिया है।



- डॉ नवीन जोशी





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :