🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

त्यौहारों के इस मौसम में बेलीफ - फाइन डायनिंग रेस्तराँ- में चखें में नवरात्रि पर्व के स्वाद

👤
PDD
👁 18791 व्यूज
📍 Bhopal
त्यौहारों के इस मौसम में बेलीफ - फाइन डायनिंग रेस्तराँ- में चखें में नवरात्रि पर्व के स्वाद
कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल आपको नवरात्रि फूड फेस्टीवल में शामिल होने आमंत्रित करता है



20 सितम्बर 2017। कोर्टयार्ड बाय मैरियट स्थित मल्टी कुजिन रेस्टारेंट बे लीफ में 21 सितम्बर से 29 सितम्बर तक नवरात्री थाली फूड फेस्टीवल आयोजित किया जाएगा। यह फेस्टीवल प्रतिदिन शाम 7 से रात 11.30 बजे तक चलेगा। इस 10 दिवसीय फूड फेस्टीवल में जहां शहरवासी शक्ति की आराधना करेंगे तो वहीं बे लीफ में स्वादिष्ट व्यंजनों से लोगो के स्वाद का जायका बढ़ाया जायेगा।



उक्त आशय की जानकारी आज होटल के एक्जीकिटिव शेफ रविन्दर सिंह पनवार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के शेफ्स ने उपवासों के इस पर्व को बेहद स्वादिष्ट पकवानों से दावती बनाने की कोशिश की है। नवरात्रि में यह जरूरी होता है कि सिंघाड़े के आटे का प्रयोग किया जाये, परंतु उससे ज्यादा व्यंजन बनाना संभव नहीं हो पाता है तो हमने इस वर्ष कुछ बेहद नया और अनोखा कर व्यंजनों को नया रूप दिया है।



शेफ रविन्दर ने कहा कि बे- लीफ के मेन्यू में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार है। चाहे वह स्टार्टर हो या मुख्य व्यंजन, खाने वाले ऊँगलियाँ चाटते रह जायेंगे। स्टार्टरस् में काली मिर्च व करी पत्ते में फ्राई वजक्कई चिप्स, रोस्टेड मखाना, तंदूरी फलों की चाट, साबूदाना वड़ा और पालक के पकोड़े शामिल हैं। रोस्टेड मखाना, साबूदाना वड़ा, कुट्टु के पकोड़े, कच्चे केले के कबाब, व्रत वाले आलू सहित और भी बहुत उपवास वाले व्यंजनों का जायका यहां मिलेगा। शेफ रविन्दर ने बताया कि, नवरात्रि के अवसर पर कुछ खास व्यंजनों को लहसून व प्याज के बिना तैयार किया जायेगा।



दही वाली अरबी और व्रत वाली आलू टमाटर की सब्जी के जायके से मुख्य व्यंजनों में चार चाँद लग जायेगे। खट्टा-मीठा कद्दू, सूखी लौकी की सब्जी, साबूदाना खिचड़ी, समा के चावल संवत पूलाव और सिंघाड़े के आटे की पूरी, जैसे व्यंजन मुख्य रहेगे।

अब इतने स्वादिष्ट खाने के बाद, लौकी का हलवा, मखानी खीर, खीरा, अनारदाना, फलाहारी रायता के साथ-साथ यदि केले-अखरोट की लस्सी और मौसंबी का रस भी व्यंजनों की शोभा बढ़ाने के लिये तैयार रहेगे। इतना जायकेदार खाना खाने के बाद भला किसे ऐसी मिठाईयों की ललक न हो।



चूँकि नवरात्रि भक्ति-भावना और आस्था का पर्व है तो, कोर्टयार्ड बाय मैरियट के बे- लीफ रेस्तराँ में सभी मेंहमानों का स्वागत हैलो या वेलकम के बजाये नमस्ते कह कर किया जायेगा। रेस्तराँ का माहौल जायकेदार होने के साथ-साथ भक्ति-भावना से भी सज्ज होगा। भोजनोत्सव पूरी नवरात्रि शाम 7 बजे से रात्रि 11.30 तक रहेगा। कोर्टयार्ड बाय मैरियट के बे- लीफ रेस्तराँ अपने इस उत्सव में शहरवासियों को लाजवाब जायकों के साथ आमंत्रित करता है।



Tags :