🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जीवन में अच्छा पाने के लिए अच्छी आदतें अपनाएं: दीक्षित राधारमण में व्यक्तित्व विकास सेमीनार संपन्न

👤
DD
👁 18873 व्यूज
📍 Bhopal
जीवन में अच्छा पाने के लिए अच्छी आदतें अपनाएं: दीक्षित राधारमण में व्यक्तित्व विकास सेमीनार संपन्न
राधारमण समूह में आज एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास सेमीनार आयोजित किया गया जिसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से आए अधिकारियों - श्रेयांस दीक्षित एवं मनीष अग्रवाल ने संबोधित किया।



श्री दीक्षित ने कहा यदि आप करियर, स्वास्थ्य और खुशियों भरा जीवन चाहते हैं, तो अच्छी आदतों को अपनाने की आदत डाल लें। सभी सफल व्यक्तियों का जीवन लगातार और सही दिशा में धैर्यपूर्वक किये जाने वाले प्रयासों की श्रृंखला होता है। उनके यही प्रयास एक समय के बाद उन्हें औरों से अलग और महान बनाते हैं। उन्होंने वजीर्निया में जन्में विश्व के सफलतम लेखक व प्रेरक नेपोलियन हिल का उदाहरण देते हुए कहा साधारण परिवार में जन्म लेने वाले नेपोलियन जीवन में अनेक बार विफल हुए किंतु उन्होंने हार न मानते हुए ऐतिहासिक उंचाईयां हासिल कीं। उन्होंने अपनी बेस्ट सेलिंग पुस्तक थिंक एण्ड ग्रो रिच में बताया है कि कैसे कोई व्यक्ति समय, टेलेंट और सीखने व समझने की आदत जैसे गुणों को अपनाकर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।



मनीष अग्रवाल ने लॉ ऑफ अट्रेक्शन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि विचारों में बहुत बड़ी ताकत होती है, हम जैसी बातें लगातार सोचते हैं वैसी परिस्थितियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए हमें हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ अपने दिन की शुरूआत करनी चाहिए और अपने हर कार्य को खुशी और विश्वास के साथ करना चाहिए।



इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सीखी गई बातें व किये गए प्रयास उनके शेष भविष्य के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा चीजों को सीखना और समझना चाहिए।

Tags :