🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

चलित शौचालय को लेकर सरकार और दिग्गी आमने सामने

👤
PDD
👁 18224 व्यूज
📍 Bhopal
चलित शौचालय को लेकर सरकार और दिग्गी आमने सामने
26 सितंबर 2017। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 30 जून से प्रस्तावित नर्मदा यात्रा पर सरकार और दिग्विजय सिंह आमने सामने आ गए है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ सरकार से चलित शौचालय की सुविद्या मांगी थी।सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते दिग्विजय सिंह को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है लेकिन चलित शौचालय देने के संवाल पर सरकार चुप है।



मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा का समय जैसे जैसे पास आता जा रहा है सियासत तेज़ होते जा रही है। हालांकि दिग्विजय सिंह इसे धार्मिक यात्रा बता रहें है लेकिन कांग्रेस की माने तो दिग्विजय की इस यात्रा से सरकार घबरा रही है।दरअसल दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंन्त्री को पत्र लिख कर 30 तारीख से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान उन्हें सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ सहयात्रियों के लिए चलित शौचालय की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। लेकिन दिग्विजय सिंह के मुताबिक उन्हें मुख्य सचिव द्वारा जो पत्र प्राप्त हुआ है उसमें उन्हें सुरक्षा व्यवस्था ओर एम्बुलेंस तो उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन चलित शौचालय उपलब्ध कराने में सरकार असमर्थ है।इस मुद्दे पर सरकार दिग्विजय सिंह को सुरक्षा देने की बात तो कर रही है लेकिन चलित शौचालय के मुद्दे पर कुछ भी बोलने से कतरा रही है।



इससे पहले दिग्विजय सिंह ने अपनी नर्मदा परिक्रमा के लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा मांगी थी।इसके लिए दिग्विजय सिंह ने पुलिस मुख्यालय को खत लिखकर डीएसपी रैंक के अफसर को पूरी परिक्रमा की सुरक्षा की कमान दिए जाने की माग की थी।लेकिन पुलिस मुख्यालय द्वारा दिग्विजय सिंह के इस पत्र का जवाब न दिए जाने पर दिग्विजय को दूसरा पत्र लिखने पर मजबूर होना पड़ा।इस पत्र में चलित शौचालय की मांग करते हुए उन्होंने लिखा कि वो स्वच्छ भारत अभियान में विश्वास रखते हैं और नर्मदा परिक्रमा के दौरान नर्मदा के तट पर स्वतच्छता बनाये रखने के लिए उन्हें चलित शौचालय जरूरी है।बावजूद दो पत्रों के अब तक दिग्विजय सिंह को चलित शौचालय के बारे में सरकार से कोई जवाब नही मिला।





- जहां कांग्रेस आलाकमान दिग्विजय सिंह की इस बहु प्रचारित यात्रा पर नजर रखे हुए है तो सरकार भी दिग्विजय सिंह की इस यात्रा से प्रदेश की राजनीति पर कितना प्रभाव पड़ेगा इसका आकलन कर रही है।लेकिन दिग्विजय सिंह की यात्रा में मूलभूत सुविधाएं अब तक न उपलब्ध करा कर सरकार जरूर सवालों के घेरे में आ गई है।



- डॉ नवीन जोशी





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :